डूबने से बालक की मौत

Published at :28 Oct 2017 4:55 AM (IST)
विज्ञापन
डूबने से बालक की मौत

निर्मली : निर्मली थानाक्षेत्र अंतर्गत दिघीया पंचायत के मौरा गांव में गुरुवार को घाट बनाने के दौरान स्नान के क्रम में तीन बच्चे कोसी नदी में डूब गये. घटना में एक 14 वर्षीय बालक की मौत हो गयी. जबकि अन्य दो को ग्रामीणों ने सुरक्षित बाहर निकालने में सफल रहे. मृतक बालक स्थानीय ब्रह्मदेव विश्वास […]

विज्ञापन

निर्मली : निर्मली थानाक्षेत्र अंतर्गत दिघीया पंचायत के मौरा गांव में गुरुवार को घाट बनाने के दौरान स्नान के क्रम में तीन बच्चे कोसी नदी में डूब गये. घटना में एक 14 वर्षीय बालक की मौत हो गयी. जबकि अन्य दो को ग्रामीणों ने सुरक्षित बाहर निकालने में सफल रहे. मृतक बालक स्थानीय ब्रह्मदेव विश्वास का 14 वर्षीय पुत्र यशोधर कुमार बताया जा रहा है.

जानकारी के अनुसार यशोधर कुमार, राजन कुमार व सुमन कुमार गुरुवार को कोसी नदी के तट पर छठ घाट बनाने निकले थे. घाट बनाने के बाद सभी कोसी नदी में नहाने लगे. जहां बच्चों को नदी की गहराई का अंदाजा नहीं रहने के कारण तीनों डूबने लगे. चीख-पुकार पर ग्रामीणों ने नदी में छलांग लगायी. जहां काफी मशक्कत के बाद तीनों को बाहर निकाला. ज्यादा देर तक पानी में रहने के कारण यशोधर कुमार की मौत हो गयी. साथ ही स्थानीय लोगों के सहयोग से राजन कुमार व सुमन कुमार को पीएचसी निर्मली लाया गया.

चिकित्सक डॉ रामप्रसाद मेहता ने राजन कुमार की गंभीर स्थिति देख बेहतर उपचार के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया. इधर ग्रामीणों द्वारा घटना की सूचना सीओ रविन्द्र कुमार चौपाल को दी गयी. जिस पर तत्काल सीओ ने घटना स्थल का मुआयना किया. सीओ श्री चौपाल ने बताया कि स्नान करने के क्रम में बालक की डूबकर मौत हुई है.
वही थानाध्यक्ष दीनानाथ मंडल ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सुपौल भेजा गया है. बालक की मौत के बाद खुशी की किलकारियां मातम में तब्दील हो गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन