पूजा पंडालों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

मरौना : लोक आस्था का महापर्व छठ शुक्रवार को उगते सूर्य को अर्ध्य देने के साथ ही संपन्न हो गया. अहले सुबह ही क्षेत्र के विभिन्न घाटों पर श्रद्धालुओं का आना आरंभ हो गया. भगवान भास्कर की लालिमा देखते ही व्रतियों के हाथों में सूप डालिया देकर दूध और जल से अर्ध्य देने के लिए […]
मरौना : लोक आस्था का महापर्व छठ शुक्रवार को उगते सूर्य को अर्ध्य देने के साथ ही संपन्न हो गया. अहले सुबह ही क्षेत्र के विभिन्न घाटों पर श्रद्धालुओं का आना आरंभ हो गया. भगवान भास्कर की लालिमा देखते ही व्रतियों के हाथों में सूप डालिया देकर दूध और जल से अर्ध्य देने के लिए महिला, पुरूष एवं बच्चे उमड़ पड़े. सभी ने पर्व में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया. गुरुवार की संध्या से अस्ताचलगामी सूर्य को अर्ध्य देने के बाद से शुक्रवार की सुबह तक छठ घाट रंग-बिरंगे रोशनी से जगमगाते रहे. वहीं कोसी, तिलयगा, विहुल, कमला बलान आदि विभिन्न छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की जहां काफी भीड़ देखी गई. वहीं कई लोगों ने अपने घर के अगल-बगल में गड्ढ़ा खोद कर भी इस पर्व को मनाया.
प्रशासन की ओर से गोताखोर, पुलिस बल के साथ मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई थी. कई छठ घाटों पर नदी थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार मिश्रा पुलिस बल के साथ भ्रमण करते दिखे. इधर मरौना थाना के पुलिस बल भी कई घाटों पर भ्रमण करते दिखे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










