घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम

Published at :26 Oct 2017 3:50 AM (IST)
विज्ञापन
घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम

सुपौल : छठ पूजा को लेकर नगर परिषद के प्रतिनिधि व पूर्व प्रतिनिधियों ने बुधवार को जिला मुख्यालय स्थित विभिन्न घाटों एवं तालाबों का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने नगर परिषद द्वारा तालाबों व घाटों की हो रही सफाई का जायजा भी लिया. मौके पर कई वार्ड पार्षदों ने खुद झाडू लेकर घाटों की साफ-सफाई […]

विज्ञापन

सुपौल : छठ पूजा को लेकर नगर परिषद के प्रतिनिधि व पूर्व प्रतिनिधियों ने बुधवार को जिला मुख्यालय स्थित विभिन्न घाटों एवं तालाबों का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने नगर परिषद द्वारा तालाबों व घाटों की हो रही सफाई का जायजा भी लिया. मौके पर कई वार्ड पार्षदों ने खुद झाडू लेकर घाटों की साफ-सफाई की. बताया गया कि जिला मुख्यालय के सभी तालाबों व घाटों की विशेष रूप से साफ-सफाई करायी जा रही है. इस क्रम में पानी की सफाई, घाटों का समतलीकरण एवं व्रतियों के आने-जाने वाले रास्ते को भी विशेष रूप से स्वच्छ बनाया जा रहा है. बताया कि छठ पूजा के अवसर पर घाटों पर रोशनी के लिये बिजली की विशेष रूप से व्यवस्था की जा रही है.

वहीं सुरक्षा का भी व्यापक इंतजाम किया गया है. छठ पूजा के मद्देनजर विशेष रूप से बुनियादी सुविधाएं तालाबों व घाटों पर उपलब्ध करायी जायेगी. वहीं नप के कनीय अभियंता अमरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि छठ पूजा में साफ-सफाई व पवित्रता का विशेष महत्व है. इसलिए महापर्व के मौके पर छठ घाटों की संध्या एवं प्रात: काल में दो बार साफ-सफाई की जायेगी.

उन्होंने बताया कि व्रतियों को तालाब पर पूजा करने एवं घाट पर आने-जाने में किसी प्रकार की तकलीफ नहीं हो. इसका विशेष रूप से ध्यान रखा जा रहा है. उपस्थित प्रतिनिधियों ने गांधी मैदान तालाब, चकला निर्मली पोखर, भूतही पोखर सहित अन्य तालाबों का जायजा लिया एवं व्यवस्था के मद्देनजर नप कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन