नाबालिग से दुष्कर्म आरोपित युवक गिरफ्तार

Published at :22 Oct 2017 5:42 AM (IST)
विज्ञापन
नाबालिग से दुष्कर्म आरोपित युवक गिरफ्तार

किसनपुर : किसनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है. घटना शुक्रवार की है. युवक ने घटना को उस समय अंजाम दिया, जब नाबालिग लड़की खेत में घास काट रही थी. सूचनोपरांत महिला थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए किसनपुर थाना पुलिस के […]

विज्ञापन

किसनपुर : किसनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है. घटना शुक्रवार की है. युवक ने घटना को उस समय अंजाम दिया, जब नाबालिग लड़की खेत में घास काट रही थी. सूचनोपरांत महिला थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए किसनपुर थाना पुलिस के सहयोग

से शुक्रवार की शाम आरोपित शादीशुदा युवक मो इस्लाम को गिरफ्तार कर लिया. इस संबंध में पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है व लड़की को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है. वहीं घटना स्थल पर आरोपित युवक का बाइक नंबर बीआर 50 एफ 3711 भी बरामद किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन