रंगदारी मामले में एससीएसटी थाने में मामला दर्ज

Published at :22 Oct 2017 5:42 AM (IST)
विज्ञापन
रंगदारी मामले में एससीएसटी थाने में मामला दर्ज

सुपौल/त्रिवेणीगंज : एससीएसटी थाना में आवेदन देकर 50 हजार रुपये की रंगदारी मांगने की शिकायत की गयी है. त्रिवेणीगंज के मयुरवा निवासी अनिरुद्ध पासवान ने एससीएसटी थाना में आवेदन देकर कहा है कि वो जब त्रिवेणीगंज बाजार से वे 12 अक्तूबर की शाम सामान खरीद कर वापस अपने घर जा रहे थे तो आरडी नंबर […]

विज्ञापन

सुपौल/त्रिवेणीगंज : एससीएसटी थाना में आवेदन देकर 50 हजार रुपये की रंगदारी मांगने की शिकायत की गयी है. त्रिवेणीगंज के मयुरवा निवासी अनिरुद्ध पासवान ने एससीएसटी थाना में आवेदन देकर कहा है कि वो जब त्रिवेणीगंज बाजार से वे 12 अक्तूबर की शाम सामान खरीद कर वापस अपने घर जा रहे थे तो आरडी नंबर 26 के पास पहले से घात लगा कर बैठे विकास कुमार यादव, बबलू यादव, अभिनंदन यादव, प्रमोद यादव व उपेंद्र यादव सभी मचहा निवासी तीन मोटर साइकिल से नहर के पास बैठे हुए थे.

वहां पहुंचने पर इन लोगों ने अपने कमर से पिस्तौल निकाल कर सीने में सटा दिया और जातिसूचक शब्द का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज किया. इसी दौरान उनके कुर्ता से उन लोगों ने 12 हजार रुपये भी निकाल लिया. आवेदन में कहा गया है कि इन लोगों ने जाते-जाते कहा कि दो दिनों के अंदर 50 हजार रुपये नहीं पहुंचाया तो जिंदा जला दूंगा.

आवेदन में पूरे परिवार को जान से मार देने की धमकी देने की बात भी कही गयी है. दिये गये आवेदन के आलोक में एससीएसटी थाना में कांड संख्या 42/17 दर्ज किया गया है. थानाध्यक्ष ज्वाला प्रसाद ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है. जल्द ही आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी. इधर, विकास कुमार यादव, बबलू यादव, अभिनंदन यादव, प्रमोद यादव व उपेंद्र यादव ने आरोपों को बेबुनियाद बताया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन