न्यू कॉलोनी के लोग गंदगी के बीच जायेंगे छठ घाट

सुपौल : इस बार मुख्यालय के वार्ड नंबर 07 स्थित न्यू कॉलोनी के लोग गंदगी के बीच ही छठ घाट तक जाएंगे. एक तरफ अभी से ही श्रद्धालुओं द्वारा घाटों की साफ-सफाई जोरों पर है. वहीं न्यू कॉलोनी में साक्षात नरक का दर्शन होता है. स्थानीय पूनम देवी कहती हैं कि अगर यही हाल रहा […]
सुपौल : इस बार मुख्यालय के वार्ड नंबर 07 स्थित न्यू कॉलोनी के लोग गंदगी के बीच ही छठ घाट तक जाएंगे. एक तरफ अभी से ही श्रद्धालुओं द्वारा घाटों की साफ-सफाई जोरों पर है. वहीं न्यू कॉलोनी में साक्षात नरक का दर्शन होता है. स्थानीय पूनम देवी कहती हैं कि अगर यही हाल रहा तो श्रद्धालुओं को अर्घ्य के लिये नाक पर रूमाल रख कर जाना होगा. यहां बता दें कि नगर परिषद, सुपौल जन सुविधाओं के विकास के मामले में सूबे में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है.
इसे नगर विकास व आवास विभाग द्वारा आदर्श नगर परिषद घोषित किया गया है. लेकिन सच्चाई कुछ और है. मुहल्ले वासियों का कहना है कि इस वार्ड में सच्चाई से इतर विकास के गीत गाये जा रहे हैं. न्यू कॉलोनी में गंदे जल की निकासी अब भी एक समस्या बनी हुई है. कई जगहों पर नाले के ढक्कन टूट रहे हैं सो अलग. लोगों ने बताया कि यहां नप को ध्यान देने की जरूरत है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










