डूबने से युवक की मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :22 Oct 2017 5:39 AM (IST)
विज्ञापन

घटना से गांव में मातम का माहौल थानाध्यक्ष ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा आलमनगर : रतवारा थाना क्षेत्र के गंगापुर में नदी में डूबने से एक युवक की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार पंचायत स्थित वार्ड नंबर पांच कचहरी टोला में एक 30 वर्षीय युवक की मौत डूबने से […]
विज्ञापन
घटना से गांव में मातम का माहौल
थानाध्यक्ष ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
आलमनगर : रतवारा थाना क्षेत्र के गंगापुर में नदी में डूबने से एक युवक की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार पंचायत स्थित वार्ड नंबर पांच कचहरी टोला में एक 30 वर्षीय युवक की मौत डूबने से हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही रतवारा थानाध्यक्ष उमेश पासवान घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधेपुरा भेज दिया. इस बाबत मृतक की माता नीरा देवी ने बताया कि दीपावली के सुबह पुत्र पवन राय पिता बिंदी राय घर से बासा के लिए निकला था.
इसी दौरान पैर स्लिप करने की वजह से नदी की तेज धारा में बह गया.
खोजबीन के बाद भी 20 अक्तूबर को नहीं मिला. 21 अक्तूबर को सुबह शव को नदी में देखा गया. वहीं घटना की सूचना मिलते ही जदयू प्रखंड अध्यक्ष अमरिंदर सिंह चंद्रवंशी, पूर्व मुखिया लालू सिंह, मुखिया प्रतिनिधि बमबम भगत मृतक के परिजनों से मिल कर ढांढस बधाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










