प्रकाश का महापर्व दीवाली को लेकर बढ़ी चहल-पहल

Published at :16 Oct 2017 12:39 PM (IST)
विज्ञापन
प्रकाश का महापर्व दीवाली को लेकर बढ़ी चहल-पहल

सुपौल : प्रकाश का महापर्व दीपावली को लेकर जिलेभर में साफ-सफाई का कार्य जोरों पर है. वहीं बाजार स्थित दुकान व प्रतिष्ठानों के संचालकों द्वारा साफ-सफाई के साथ-साथ दुकानों की सजावट का कार्य हो रहा है. मालूम हो कि इस वर्ष 17 अक्तूबर को धनतेरस व 19 अक्तूबर को दीपावली का त्योहार मनाया जायेगा. इसको […]

विज्ञापन
सुपौल : प्रकाश का महापर्व दीपावली को लेकर जिलेभर में साफ-सफाई का कार्य जोरों पर है. वहीं बाजार स्थित दुकान व प्रतिष्ठानों के संचालकों द्वारा साफ-सफाई के साथ-साथ दुकानों की सजावट का कार्य हो रहा है.
मालूम हो कि इस वर्ष 17 अक्तूबर को धनतेरस व 19 अक्तूबर को दीपावली का त्योहार मनाया जायेगा. इसको लेकर बाजारों में लोगों की चहल-पहल बढ़ गयी है. इधर महिलाएं भी घरेलू कार्य के अलावा दीपावली की तैयारी में व्यस्त देखी जा रही है. दीवाली के मौके पर घरों की सफाई करने के बाद कूड़ा को बाहर यत्र- तत्र फेंका जा रहा है. भगवान गणेश-लक्ष्मी की पूजा-अर्चना व धन्य-धान्य की मंगलकामना को लेकर खासकर बच्चों में उत्सवी माहौल है.
दीपावली पर दीप जलने में भले ही अब कुछ दिन शेष है. बहरहाल सोशल मीडिया पर आतिशबाजी शुरू हो चुकी है. दीपों की जगमगाहट के बीच भगवान गणेश, लक्ष्मी जी की मनमोहक छवि के साथ त्योहार की शुभकामनाओं की फुलझड़ी अपनी चमक बिखेड़ने लगी है. सोशल मीडिया पर पल भर में ही त्योहार की शुभकामनाएं देने का सिलसिला जोर पकड़ता जा रहा है.
सोशल मीडिया से जुड़े लोगों का कहना है कि दीपावली पर दीपों की जगमगाहट युक्त दीपावली की शुभकामना संदेश के अलावा सकारात्मक व स्वस्थ चुटकुला दिनभर हंसी को बरकरार रखने में उपयुक्त साबित हो रहा है. वहीं युवा अपने चाहने वालों को एक से एक सुंदर संदेश व दीपावली से जुड़ी तस्वीर के माध्यम से इस दीपावली को यादगार बनाने में कोई कसर छोड़ना नहीं चाहते.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन