बाइक छिनतई मामले में हनुमान गिरफ्तार, कनकुचवा फरार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :15 Oct 2017 11:31 AM (IST)
विज्ञापन

निर्मली. नगर के वार्ड नंबर 12 स्थित दक्षिणी रिंग बांध पर शनिवार की अहली सुबह बाइक छिनतई का प्रयास कर रहे एक युवक को स्थानीय लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. गिरफ्तार युवक निर्मली नगर के वार्ड नंबर 06 निवासी हनुमान महतो बताया जा रहा है मामले के बाबत मरौना के मूंगराहा […]
विज्ञापन
निर्मली. नगर के वार्ड नंबर 12 स्थित दक्षिणी रिंग बांध पर शनिवार की अहली सुबह बाइक छिनतई का प्रयास कर रहे एक युवक को स्थानीय लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. गिरफ्तार युवक निर्मली नगर के वार्ड नंबर 06 निवासी हनुमान महतो बताया जा रहा है
मामले के बाबत मरौना के मूंगराहा गांव निवासी बबलू कुमार मंडल ने थाना को आवेदन देकर बताया है कि वे अपनी बाइक से निर्मली स्थित लाइन होटल चौक आ रहे थे. इसी दौरान निर्मली नगर के वार्ड नंबर-12 स्थित रिंग बांध पर कब्रिस्तान के समीप दो युवकों ने भूतहा चौक जाने के लिए लिफ्ट मांगा. जहां उन्होंने बाइक को रोक दिया. इसके बाद दोनों युवक ने हथियार दिखाते हुए गाड़ी की चाभी छीनने लगे. चाभी नहीं दिया तो चाकू से प्रहार कर चाभी छीन लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










