आठ लीटर शराब के साथ एक गिरफ्तार

जदिया : गुप्त सूचना के आधार पर जदिया पुलिस ने शनिवार को पिलुवाहा पंचायत स्थित महोलिया गांव के वार्ड नंबर 16 में छापेमारी किया. जहां मौके से आठ लीटर देसी शराब के साथ शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया. थानाध्यक्ष रजनीश कुमार केशरी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर प्रमोद सरदार के घर की […]
जदिया : गुप्त सूचना के आधार पर जदिया पुलिस ने शनिवार को पिलुवाहा पंचायत स्थित महोलिया गांव के वार्ड नंबर 16 में छापेमारी किया. जहां मौके से आठ लीटर देसी शराब के साथ शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया.
थानाध्यक्ष रजनीश कुमार केशरी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर प्रमोद सरदार के घर की तलाशी ली गयी. तलाशी के क्रम में उनके घर से चार प्लास्टिक की बोतल में आठ लीटर देसी शराब के साथ बरामद किया गया. साथ ही मौके से कारोबारी प्रमोद सरदार को भी गिरफ्तार किया. गिरफ्तार कारोबारी के विरुद्ध कांड संख्या 139/17 दर्ज कर को न्यायिक हिरासत में सुपौल भेज दिया गया है.
मालूम हो कि महोलिया गांव के वार्ड नंबर 15, 16 व 17 में अवैध रूप से देसी शराब का चुलाई व अवैध रूप से बिक्री का कारोबार चोरी छिपे होता रहा है. पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारी में हड़कंप मचा है. बता दें कि शराब कारोबारियों पर लगातार शिकंजा कसे जाने के बावजूद किसी भी तरह का असर नहीं हो रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










