721 को मिला रोजगार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :13 Oct 2017 1:55 PM (IST)
विज्ञापन

उच्च विद्यालय के खेल मैदान में गुरुवार को आयोजित एक दिवसीय रोजगार सह मार्गदर्शन मेला में बेरोजगार छात्र-छात्राओं की भीड़ उमड़ पड़ी. वहीं इस मेला में दस कंपनियों ने भाग लिया. पौल : सदर प्रखंड के वीणा पंचायत स्थित उच्च विद्यालय के खेल मैदान में गुरुवार को आयोजित एक दिवसीय रोजगार सह मार्गदर्शन मेला का […]
विज्ञापन
उच्च विद्यालय के खेल मैदान में गुरुवार को आयोजित एक दिवसीय रोजगार सह मार्गदर्शन मेला में बेरोजगार छात्र-छात्राओं की भीड़ उमड़ पड़ी. वहीं इस मेला में दस कंपनियों ने भाग लिया.
पौल : सदर प्रखंड के वीणा पंचायत स्थित उच्च विद्यालय के खेल मैदान में गुरुवार को आयोजित एक दिवसीय रोजगार सह मार्गदर्शन मेला का उद्घाटन सदर अनुमंडल पदाधिकारी नदीमुल गफ्फार सिद्दीकी, डीसीएलआर संजय कुमार, बीडीओ आर्य गौतम, प्रखंड प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सीके प्रसाद व जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक अमर शेखर पाठक ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया.
आयोजित मेला में बेरोजगार छात्र-छात्राओं की भीड़ उमड़ पड़ी. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसडीओ ने कहा कि रोजगार सह मार्गदर्शन मेला के आयोजन से ग्रामीण क्षेत्र के बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार का अवसर मिलेगा. कहा कि जीविका के माध्यम से बिहार में बेरोजगार युवक-युवतियों एवं महिलाओं को स्वावलम्बी बनाने एवं रोजगार प्रदान करने का जो कार्य किया जा रहा है इसके लिये जीविका की भूमिका प्रशंसनीय है. इस मेले में 1135 युवक-युवतियों ने नौकरी पाने के लिए पंजीयन कराया.
जहां मेला में मौजूद कंपनियों द्वारा 721 युवक-युवतियों का चयन किया गया है. वहीं जिला परियोजना प्रबंधक श्री पाठक ने कहा कि गरीबी निवारण के लिए बिहार सरकार की पहल पर यह मेला का आयोजन किया गया है. जीविका के द्वारा आयोजित रोजगार मेला में सभी बेरोजगार युवक-युवती के लिये अनेकों कंपनी आया हुआ है, जिसमें बेरोजगार लोगों द्वारा अपना-अपना आवेदन जमा करके रोजगार प्राप्त किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










