नियम के विरुद्ध हो रहा शिक्षकों को भुगतान

सुपौल : जिले की शिक्षा व शिक्षकों की समस्याओं में अपेक्षित सुधार हो, इसे लेकर पंचायत, प्रखंड, नगर नियोजन इकाई से लेकर जिला परिषद नियोजन इकाई तक का गठन किया गया. साथ ही सभी स्थानीय स्तर पर संचालित शिक्षा विभाग को सभी नियोजन इकाई के साथ सामंजस्यता पूर्वक कार्य निष्पादित किये जाने का आदेश जारी […]
सुपौल : जिले की शिक्षा व शिक्षकों की समस्याओं में अपेक्षित सुधार हो, इसे लेकर पंचायत, प्रखंड, नगर नियोजन इकाई से लेकर जिला परिषद नियोजन इकाई तक का गठन किया गया. साथ ही सभी स्थानीय स्तर पर संचालित शिक्षा विभाग को सभी नियोजन इकाई के साथ सामंजस्यता पूर्वक कार्य निष्पादित किये जाने का आदेश जारी किया गया. लेकिन शिक्षा कार्यालय के डीपीओ स्थापना की मनमाने रवैये से नियोजन इकाई क्षुब्ध व आश्चर्यचकित है.
जिला परिषद व नगर परिषद नियोजन इकाई के संदर्भ में मिली जानकारी के अनुसार इस इकाई के तहत नियोजित किये गये माध्यमिक, उच्च माध्यमिक शिक्षकों व पुस्तकालयाध्यक्षों के वेतन भुगतान की जिम्मेवारी संबंधित इकाई की रही है. यहां तक कि सरकार व विभाग द्वारा जारी आदेश में भी बताया गया है कि उक्त नियोजित शिक्षक व पुस्कालयाध्यक्षों के निमित्त वेतन राशि का आवंटन संबंधित शिक्षा कार्यालय के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना शाखा को भेजा जायेगा.
जहां संबंधित डीपीओ स्थापना वेतन भुगतान हेतु कोषागार से निकासी के उपरांत संबंधित नियोजन निकाय के खाता में राशि स्थानांतरित करवायेगी. लेकिन सुपौल जिले में इस नियम की धज्जियां उड़ायी जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










