बापू आपके द्वार कार्यक्रम को लेकर उन्मुखीकरण कार्यशाला

Published at :11 Oct 2017 4:11 AM (IST)
विज्ञापन
बापू आपके द्वार कार्यक्रम को लेकर उन्मुखीकरण कार्यशाला

पिपरा : प्रखंड के बीआरसी भवन में बापू आपके द्वार कार्यक्रम को लेकर मंगलवार को संयुक्त उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला में शिक्षा स्वयंसेवी, प्रेरक, वरीय प्रेरक, टोला सेवक एवं साक्षरता कर्मियों ने भाग लिया. कार्यशाला की अध्यक्षता प्रखंड कार्यक्रम समन्वयक प्रभाष राम के द्वारा किया गया. कार्यशाला में उपस्थित प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी […]

विज्ञापन

पिपरा : प्रखंड के बीआरसी भवन में बापू आपके द्वार कार्यक्रम को लेकर मंगलवार को संयुक्त उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला में शिक्षा स्वयंसेवी, प्रेरक, वरीय प्रेरक, टोला सेवक एवं साक्षरता कर्मियों ने भाग लिया. कार्यशाला की अध्यक्षता प्रखंड कार्यक्रम समन्वयक प्रभाष राम के द्वारा किया गया. कार्यशाला में उपस्थित प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सूर्य प्रसाद यादव ने बताया कि बापू आपके द्वार घर-घर दस्तक कार्यक्रम से संबंधित फोल्डर वितरण किया जायेगा.

साथ ही बापू से संबंधित कहानी की विस्तार से जानकारी दी. प्रखंड लेखा समन्वयक हंसराज बच्चन ने बताया कि कार्यक्रम को प्रखंड क्षेत्र में अधिक से अधिक बढ़ाया जायेगा. उन्होंने बताया कि प्रखंड के सभी विद्यालयों में 11 अक्तूबर को बापू के संबंध में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. कार्यशाला में केआरपी सुलोचना देवी, कुंदन गुप्ता, अरूण कुमार, रघुवीर कुमार, ब्रह्मदेव यादव, मनोज कुमार, सरफराज शौकत, आलबीन, प्रीति कुमारी, रूबी कुमारी, शबनम प्रवीण, शबाना खातून, संजीता खातून, रेखा देवी, मंजू देवी, रईसा खातून, शहरूण निशा, उषा कुमारी आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन