सड़क दुर्घटना में युवक घायल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :04 Oct 2017 4:01 AM (IST)
विज्ञापन

सुपौल : पिपरा थाना क्षेत्र के सुपौल-पिपरा मार्ग में सोमवार की संध्या पथरा के समीप एक बाइक सवार गिरकर बुरी तरह घायल हो गया. बाद में ग्रामीणों ने घायल युवक को सदर अस्पताल में भर्ती कराया और घटना की सूचना परिजनों को दी. प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने घायल युवक को बेहतर उपचार हेतु […]
विज्ञापन
सुपौल : पिपरा थाना क्षेत्र के सुपौल-पिपरा मार्ग में सोमवार की संध्या पथरा के समीप एक बाइक सवार गिरकर बुरी तरह घायल हो गया. बाद में ग्रामीणों ने घायल युवक को सदर अस्पताल में भर्ती कराया और घटना की सूचना परिजनों को दी. प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने घायल युवक को बेहतर उपचार हेतु रेफर कर दिया.
जानकारी अनुसार किसनपुर थाना क्षेत्र के मौजहा निवासी रामखेलन परिहस्त के 25 वर्षीय पुत्र इंदल कुमार पिपरा की ओर से सुपौल आ रहा था. उसी क्रम में पथरा के समीप एनएच 327 ई पर बाइक के सामने एक कुत्ता आ गया. जिससे उसका संतुलन बिगड़ गया और वो दुर्घटना ग्रस्त हो गया. जिसमें बाइक चालक के सिर में गहरी चोट आयी है. जिसे डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिये बाहर रेफर कर दिया. जानकारी मिलते ही जख्मी के परिजन अस्पताल पहुंचे और हाल जाना.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










