चोरों ने दो दुकानों में की चोरी, दहशत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 Oct 2017 3:18 AM (IST)
विज्ञापन

छातापुर : मुख्यालय स्थित राजस्व कचहरी चौक के समीप रविवार की देर रात अज्ञात चोरों ने दो दुकानों में हाथ साफ किया. चोरों ने छत का चदरा काटकर दुकान के अंदर घुस गया और दोनों दुकान में रखे गल्ला से तकरीबन चार हजार नकदी सहित अन्य कीमती सामग्रियों को उड़ा लिया. सोमवार की सुबह घटना […]
विज्ञापन
छातापुर : मुख्यालय स्थित राजस्व कचहरी चौक के समीप रविवार की देर रात अज्ञात चोरों ने दो दुकानों में हाथ साफ किया. चोरों ने छत का चदरा काटकर दुकान के अंदर घुस गया और दोनों दुकान में रखे गल्ला से तकरीबन चार हजार नकदी सहित अन्य कीमती सामग्रियों को उड़ा लिया.
सोमवार की सुबह घटना की जानकारी होने के बाद दुकान के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई. व्यवसायी के परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. सूचना के बाद पुलिस स्थल पर पहुंची और घटना की छानबीन की. पीड़ित किराना व्यवसायी धीरेंद्र मलाकार ने बताया कि वे आवश्यक कार्य से बाहर गये हुए थे. सोमवार को जब वे वापस घर लौटे तो उन्हें घटना की जानकारी मिली.
बताया कि दुकान में रखा खुदरा सहित नकदी तीन हजार व उसके भाई सुधीर मलाकर के मोबाइल दुकान में रखा गल्ला से एक हजार रुपये सहित अन्य सामग्रियों की चोरी हुई है. बताया कि घटना के बाबत थाना को लिखित आवेदन दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










