दुर्गा मां के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु

Published at :29 Sep 2017 5:01 AM (IST)
विज्ञापन
दुर्गा मां के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु

उत्साह. महाष्टमी महामंत्र से गुंजायमान हुआ मंदिर सहित आसपास का क्षेत्र सुपौल : जिलेभर में शारदीय नवरात्र का धूम परवान चढ़ा है. दुर्गा पूजा के आठवें दिन गुरुवार को जिले के मंदिरों में भगवती के आठवें स्वरूप माता महागौरी की पूजा अर्चना विधि विधान के साथ संपन्न हुई. महाअष्टमी के अवसर पर अहले सुबह से […]

विज्ञापन

उत्साह. महाष्टमी महामंत्र से गुंजायमान हुआ मंदिर सहित आसपास का क्षेत्र

सुपौल : जिलेभर में शारदीय नवरात्र का धूम परवान चढ़ा है. दुर्गा पूजा के आठवें दिन गुरुवार को जिले के मंदिरों में भगवती के आठवें स्वरूप माता महागौरी की पूजा अर्चना विधि विधान के साथ संपन्न हुई. महाअष्टमी के अवसर पर अहले सुबह से ही स्थानीय बड़ी दुर्गा स्थान निराला नगर, गांधी मैदान स्थित सार्वजनिक पूजा स्थल एवं माल गोदाम स्थित दुर्गा मंदिर में पूजा अर्चना के लिये श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा. यह सिलसिला देर शाम तक जारी रहा.
लोगों ने पूरे भक्तिभाव से माता की पूजा अर्चना कर अपने परिवार व परिजनों के लिये सुखमय जीवन की कामना की. कहते हैं कि महागौरी की शक्ति अमोध है. इनका पूजन व आराधना पूरे ध्यान व भक्ति के साथ करने से लोगों का निश्चित कल्याण होता है. साथ ही उपासना करने वाले भक्तों को अलौकिक सिद्धियां भी प्राप्त होती है.
दुर्गा पूजा को लेकर विभिन्न मंदिरों में कई प्रकार के धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है. गांधी मैदान पूजा समिति के द्वारा विजया दशमी के अवसर पर गांधी मैदान में रावण वध का भव्य आयोजन किया जायेगा. जिसके लिये रावण व मेघनाद का विशाल पुतला तैयार किया जा रहा है.
जाम की समस्या आम : सुपौल. जिला मुख्यालय स्थित विभिन्न सरकारी व निजी बैंकों के पास पार्किंग सुविधा नहीं रहने ग्राहकों को सड़क के किनारे ही वाहनों का पड़ाव करना पड़ता है. जिसके कारण शहर में जाम की समस्या आम हो गयी है. महावीर चौक स्थित स्टेट बैंक की मुख्य शाखा, मुख्य डाकघर, एचडीएफसी बैंक सहित आदि जगहों पर वाहनों का जमावड़ा लगा रहता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन