46 किलो गांजे के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

सुपौल : भारत-नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्र वीरपुर थाना क्षेत्र के मुंशी पिपराही इंडो-नेपाल बॉर्डर आउट पोस्ट के बौराहा गांव के समीप शनिवार की देर रात एसएसबी के जवानों ने गुप्त सूचना के आधार पर एक बोलेरो गाड़ी को जब्त किया. तलाशी के दौरान गाड़ी पर दो-दो किलो के 23 पैकेट कुल 46 किलो गांजा बरामद […]
सुपौल : भारत-नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्र वीरपुर थाना क्षेत्र के मुंशी पिपराही इंडो-नेपाल बॉर्डर आउट पोस्ट के बौराहा गांव के समीप शनिवार की देर रात एसएसबी के जवानों ने गुप्त सूचना के आधार पर एक बोलेरो गाड़ी को जब्त किया. तलाशी के दौरान गाड़ी पर दो-दो किलो के 23 पैकेट कुल 46 किलो गांजा बरामद किया गया.
बरामद गांजा के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया. बताया जाता है कि अंतर्राष्ट्रीय बाजारों इसकी कीमत 13 लाख 80 हजार आंकी गयी. गिरफ्तार आरोपियों में एक चालक बताया गया है. जब्त गांजा और बोलेरो को वीरपुर थाने को सुपुर्द कर दिया गया है. वहीं इस मामले में जांच की जा रही है. एसएसबी के कमांडेंट रामअवतार भलोटिया ने बताया कि एसएसबी के जवान तस्करों की गतिविधियों पर काफी दिनों से नजर रखे हुए थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










