विवाहिता व नामजद को पुलिस ने किया बरामद

Published at :17 Sep 2017 6:49 AM (IST)
विज्ञापन
विवाहिता व नामजद को पुलिस ने किया बरामद

पिपरा : शादी की नीयत से भगायी गयी विवाहिता को पिपरा पुलिस ने शुक्रवार को राघोपुर थाना क्षेत्र स्थित धरहारा गांव से बरामद किया. साथ ही नामजद युवक को भी हिरासत में लेकर थाना लाया है. बीते माह उक्त मामले के बाबत अमहा पंचायत निवासी विवाहिता के पिता ने थाना को आवेदन देकर अपनी 19 […]

विज्ञापन

पिपरा : शादी की नीयत से भगायी गयी विवाहिता को पिपरा पुलिस ने शुक्रवार को राघोपुर थाना क्षेत्र स्थित धरहारा गांव से बरामद किया. साथ ही नामजद युवक को भी हिरासत में लेकर थाना लाया है. बीते माह उक्त मामले के बाबत अमहा पंचायत निवासी विवाहिता के पिता ने थाना को आवेदन देकर अपनी 19 वर्षीया पुत्री के अपहरण कर लिये जाने का मामला दर्ज कराया था.

थाना को दिये आवेदन में उन्होंने त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के अतलखा बेलही निवासी मिथिलेश कुमार व चंदन कुमार तथा पिपरा थाना क्षेत्र के ठाढ़ी भवानीपुर निवासी सरोज यादव को नामजद कराया था. मामला दर्ज होने के साथ ही पुलिस नामजदों की तलाश में जुटी हुई थी. लेकिन सुराग नहीं मिल पा रहा था.

जिसके कारण दोनों की गिरफ्तारी नहीं हो पा रही थी.
इधर शुक्रवार को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि नामजद मिथिलेश कुमार विवाहिता को लेकर धरहारा गांव स्थित भीमशंकर मंदिर में शादी रचाने जा रहा है. मौके पर प्रभारी थानाध्यक्ष शिवजी पांडेय मंदिर पहुंच कर विवाहिता व नामजद को कब्जे में लेकर थाना लाया. श्री पांडेय ने बताया कि विवाहिता को 164 में बयान के लिये सुपौल न्यायालय भेज दिया गया. वहीं गिरफ्तार युवक को न्यायिक हिरासत भेजा जा रहा है. इधर इस तरह की घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन