सगे बहनोई ने रची थी हत्या की साजिश

पिपरा : थाना क्षेत्र अंतर्गत बसहा पंचायत के वार्ड नंबर 14 सुखासनी गांव में गुरुवार की रात शंकर कुमार उर्फ ननका की हुई नृशंस हत्या की घटना का पुलिस ने खुलासा कर लिया है. पुलिस के मुताबिक सगे बहनोई ने ही अपने साले की हत्या कर दी. पिपरा थाना में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में एसडीपीओ […]
पिपरा : थाना क्षेत्र अंतर्गत बसहा पंचायत के वार्ड नंबर 14 सुखासनी गांव में गुरुवार की रात शंकर कुमार उर्फ ननका की हुई नृशंस हत्या की घटना का पुलिस ने खुलासा कर लिया है. पुलिस के मुताबिक सगे बहनोई ने ही अपने साले की हत्या कर दी. पिपरा थाना में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में एसडीपीओ विद्यासागर ने बताया कि मृतक शंकर कुमार के सगे बहनोई बेलोखरा थुमहा निवासी रंजीत यादव ने ही इस नृशंस हत्या की साजिश रची थी. इसके बाद घटना को अंजाम दिया.
बताया कि शंकर कुमार अपने बहनोई रंजीत यादव का बार-बार ससुराल (सुखासनी) आना पसंद नहीं करता था. रंजीत के साथ उसके कई दोस्त भी आते थे जो शंकर को पसंद नहीं था. घर में उसकी एक छोटी बहन भी थी, जिस कारण वह अपने बहनोई व उसके दोस्तों के आने-जाने का विरोध करता था. इस बात को लेकर दोनों में कई बार झगड़ा भी हुआ. मृतक के पिता भूपेंद्र यादव जो रंजीत के ससुर हैं. वे दोनों को समझा बुझा कर शांत कराते थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










