क्या गिद्धों की तरह गायब हो जायेगी भूरी-स्लेटी रंग की गौरैया

सुपौल : वैज्ञानिक नाम पैसर डोमेस्टिक्स जिसे मिथिला के इलाके में बगरा, फुद्दी, बगरी, कुछ जगहों पर गौरैया कहा जाता है, क्या गिद्धों के तरह ही गायब हो जायेगा भूरी-स्लेटी रंग की गौरैया. यह चिड़िया कहां गयी, स्पष्ट कारण नजर नहीं आ रहे हैं. हालांकि फूस व खपरैल की छत वाली घर में रहने वाली […]
सुपौल : वैज्ञानिक नाम पैसर डोमेस्टिक्स जिसे मिथिला के इलाके में बगरा, फुद्दी, बगरी, कुछ जगहों पर गौरैया कहा जाता है, क्या गिद्धों के तरह ही गायब हो जायेगा भूरी-स्लेटी रंग की गौरैया. यह चिड़िया कहां गयी, स्पष्ट कारण नजर नहीं आ रहे हैं. हालांकि फूस व खपरैल की छत वाली घर में रहने वाली इस चिड़िया के विलुप्त होने का सबसे बड़ा कारण सीमेंट की घरों को माना जा रहा है. आखिर एयरकंडीशनर घरों में कहां से रह पायेगी गौरैया. यही कारण है कि यह शहरों से विलुप्त हो रही है.
लेकिन बहुत बड़ा सवाल है कि यह मिथिला से क्यों गायब हो रही है. यहां तो पग-पग पर फूस का घर है. यहां के लोग आज भी खेत-खलिहान, आंगन में कुछ न कुछ अनाज छोड़ देते हैं.
विलुप्ति का सबसे बड़ा कारण सीमेंट की घरों को माना जा रहा है. बहेलिये इसे बगेरी बताकर लोगों के भोजन में शामिल करा देते हैं सो अलग. समय रहते इसके रक्षार्थ उचित प्रयास नहीं किये जाएंगे तो शायद आनेवाली पीढ़ी इस चिड़िया के बारे में इतिहास में ही पढ़े. पशुपालन विभाग के पदाधिकारियों से जब इस बाबत बात की गयी तो सबों ने इसके लिए ग्लोबल वार्मिंग को दोषी बताया. हालांकि कुछ लोगों का यह भी मानना है कि मोबाइल फोन का टावर गौरैया के लिए साक्षात मौत बनकर आया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










