हिरासत में लिये गये तीन संदिग्ध युवकों में दो था शातिर अपराधी

Published at :06 Sep 2017 3:45 AM (IST)
विज्ञापन
हिरासत में लिये गये तीन संदिग्ध युवकों में दो था शातिर अपराधी

फारबिसगंज : फारबिसगंज पुलिस के द्वारा संदेह के आधार पर रविवार को हिरासत में लिये गये तीन संदिग्ध युवकों में दो निकला कुख्यात अपराधी. मंगलवार को त्रिवेणीगंज थाना से आयी पुलिस ने इस बात की पुष्टि करते हुए तीन में से दो वांछित अपराधियों को फारबिसगंज थाना से अपने साथ त्रिवेणीगंज ले गयी. इस संदर्भ […]

विज्ञापन

फारबिसगंज : फारबिसगंज पुलिस के द्वारा संदेह के आधार पर रविवार को हिरासत में लिये गये तीन संदिग्ध युवकों में दो निकला कुख्यात अपराधी. मंगलवार को त्रिवेणीगंज थाना से आयी पुलिस ने इस बात की पुष्टि करते हुए तीन में से दो वांछित अपराधियों को फारबिसगंज थाना से अपने साथ त्रिवेणीगंज ले गयी.

इस संदर्भ में त्रिवेणीगंज थाना से आये अनि अमृत प्रसाद सिंह सअनि अजय कुमार ने बताया कि फारबिसगंज पुलिस ने जिन तीन युवकों को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया था. उसमें से दो नवीन कुमार उर्फ बौआ यादव, पिता बालकृष्ण यादव उर्फ बालों यादव डपरखा त्रिवेणीगंज एवं आशिष कुमार, पिता अरविन्द साह मिर्ज़ावा त्रिवेणीगंज के खिलाफ त्रिवेणीगंज थाना में लूट के दो अलग मामले दर्ज़ हैं, जिसका त्रिवेणीगंज थाना कांड संख्या 165/17 एवं 198/17 है.

उन्होंने बताया कि दोनों शातिर अपराधी हैं, जो कांड के बाद से ही पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था. अनि श्री सिंह ने बताया कि वे इन दोनों अपराधियों को उक्त थाना कांड संख्या के फरारी आरोपी के आलोक में फारबिसगंज थाना से त्रिवेणीगंज थाना ले जा रहे हैं. इस मौके पर त्रिवेणीगंज थाना के एसआइटी के जवान भी मौजूद थे.

क्या था मामला

फारबिसगंज पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के कटहरा गांव के समीप से रविवार की रात सघन छापेमारी अभियान चलाकर एक स्कॉर्पियो बीआर 01 पीसी 23 18 सहित उसमें सवार तीन संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया था. हिरासत में लिये गये तीनों संदिग्ध युवकों में क्रमशः स्कार्पियो का मालिक मनोहर कुमार, पिता सुखदेव पासवान बलगोडा त्रिवेनीगंज, नवीन कुमार, पिता बालकृष्ण यादव डपरखा त्रिवेणीगंज,आशिष कुमार पिता अरविन्द साह मिर्ज़ावा त्रिवेणीगंज एवं पुरुषोत्तम कुमार पिता भुनेश्वरी यादव वड़हाडा मथगामा थाना नरपतगंजा निवासी शामिल थे. हिरासत में लिये गये संदिग्ध युवकों से डीएसपी अजीत कुमार सिंह थानाध्यक्ष मुकेश कुमार साह, सिमराहा थाना अध्यक्ष ओम प्रकाश ने गहन पूछताछ की. पूछताछ के क्रम में ये बातें सामने आयी कि हिरासत में लिये गये तीनों युवकों में दो नवीन कुमार एवं आशिष कुमार के खिलाफ त्रिवेणीगंज थाना में लूट से संबंधित मामला दर्ज़ है, जिसमें ये दोनों फरार चल रहे थे. थानाध्यक्ष श्री साहा ने त्रिवेणीगंज थाना को इसकी जानकारी दी जिसके बाद मंगलवार को त्रिवेणीगंज पुलिस ने उक्त दोनों युवकों को गिरफ्तार कर ले गयी. जब्त स्कॉर्पियो एवं हिरासत में लिये गये अन्य युवकों के संदर्भ में पुलिस सत्यापन का कार्य कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन