रुक्मिणी की आत्महत्या में हत्या की बू, पति फरार

सुपौल : हत्या को आत्महत्या की शक्ल देने वाले बेरहम पति फिलहाल पुलिस की पकड़ से बाहर है. बता दें कि बुधवार की रात सदर थाना क्षेत्र के परसरमा गांव में रुक्मिणी देवी की हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया गया था. ये आरोप मृतका के पिता आनंदी चौधरी ने थाने में आवेदन […]
सुपौल : हत्या को आत्महत्या की शक्ल देने वाले बेरहम पति फिलहाल पुलिस की पकड़ से बाहर है. बता दें कि बुधवार की रात सदर थाना क्षेत्र के परसरमा गांव में रुक्मिणी देवी की हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया गया था. ये आरोप मृतका के पिता आनंदी चौधरी ने थाने में आवेदन देकर लगाया है. मामले में खास बात यह है कि देर शाम तक शव की पहचान तक नहीं हो पायी थी, या यूं कहे की मृतिका के ससुराल वाले शव को देखकर जानकर भी अनजान बने हुए थे.
सूत्रों की माने तो पोस्टमार्टम के वक्त मृतिका के पिता ने आकर शव की शिनाख्त की और मामले को उजागर किया. इधर पोस्टमार्टम के बाद ससुराल वालों ने शव लेने से भी इंकार कर दिया. लिहाजा मौके पर मौजूद मृतका के पिता ने शव लेकर राघोपुर थाना क्षेत्र के डुमरी गांव चले गये. जहां अंतिम संस्कार किया गया. बताया गया कि घटना के बाद मृतका का पति फरार है. जबकि इस मामले में मृतका के पिता द्वारा दिये गये आवेदन में सास-ससुर व पति को नामजद किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










