ePaper

लापता अधेड़ का चंवर में मिला कंकाल

Updated at : 08 Mar 2026 10:07 PM (IST)
विज्ञापन
लापता अधेड़ का चंवर में मिला कंकाल

थाना क्षेत्र के उजांय चंवर से मानव कंकाल मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. मानव कंकाल मिलने की जानकारी उस समय हुई जब रविवार की शाम गांव के एक व्यक्ति मवेशी लेकर गांव से पूरब दिशा में गए थे. उन्होंने चंवर में झाड़ी के पास छाता, लाठी, मोबाइल, खैनी भरा चुनौटी दिखाई दी. जिसके बाद उन्होंने गांव में आकर जानकारी दी. ग्रामीण जाकर खोजबीन किए तो देखा झाड़ी में मानव कंकाल है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, दरौदा. थाना क्षेत्र के उजांय चंवर से मानव कंकाल मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. मानव कंकाल मिलने की जानकारी उस समय हुई जब रविवार की शाम गांव के एक व्यक्ति मवेशी लेकर गांव से पूरब दिशा में गए थे. उन्होंने चंवर में झाड़ी के पास छाता, लाठी, मोबाइल, खैनी भरा चुनौटी दिखाई दी. जिसके बाद उन्होंने गांव में आकर जानकारी दी. ग्रामीण जाकर खोजबीन किए तो देखा झाड़ी में मानव कंकाल है. जिसके बाद ग्रामीणों ने स्थानीय थाना को जानकारी दी. थानाध्यक्ष विकाश कुमार सिंह पहुंच कर जानकारी ली. जानकारी के बाद उन्होंने सीडीपीओ अमन एवं एफएसएल की टीम को सूचना दी. इधर मिले सामान के आधार पर उजाय गांव निवासी राजेंद्र यादव की कंकाल होने की बात कह रहे हैं. बताया जा रहा है कि राजेंद्र यादव जो 26 सितंबर 2025 से लापता थे. रविवार देर संध्या किसी ने बताया कि घर से पूरब चंवर में लाठी और छाता फेंका हुआ है, जहां परिजन पहुंचे और पुलिस को सूचना दी. चंवर में चारों तरफ छानबीन किया गया तो राजेंद्र यादव का मोबाइल पॉकेट से खैनी वाली चुनौटी, गमछा, लाठी और हड्डी बरामद हुई है. घटनास्थल पर एफएसएल की टीम पहुंची जहां से बहुत सारी हड्डियों को एकत्रित किए राजेंद्र यादव के पुत्र राजू यादव ने बताया कि 26 सितंबर 2025 को 11:00 बजे दिन में भैंस चराने के लिए गए थे. जहां से लौटकर नहीं आए. काफी खोजबीन किया गया परंतु नहीं मिले और आज उनका मोबाइल लाठी छाता पॉकेट में रखा हुआ पैसा बरामद हुआ है. परिजनों की माने तो हत्या कर शव को फेंक दिया गया हैं. वहीं घटनास्थल पर पहुंचे महाराजगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमन ने बताया कि जांच के लिए एफएसएल की टीम सारे साक्ष्य एकत्र कर रही है.

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

DEEPAK MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन