मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, तीन घंटे चला हाइ वोल्टेज ड्रामा

Updated:
विज्ञापन
मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, तीन घंटे चला हाइ वोल्टेज ड्रामा

चैनपुर थाना क्षेत्र के चैनपुर बाजार में मंगलवार की दोपहर करीब तीन बजे उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक युवती मोबाइल टावर पर चढ़ गई. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई .युवती को टावर पर चढ़ा देख लोग हैरान रह गए और किसी अनहोनी की आशंका से माहौल तनावपूर्ण हो गया.स्थानीय लोगों ने काफी देर तक युवती को समझाकर नीचे उतारने का प्रयास किया, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ी रही.

विज्ञापन

प्रतिनिधि,सिसवन. चैनपुर थाना क्षेत्र के चैनपुर बाजार में मंगलवार की दोपहर करीब तीन बजे उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक युवती मोबाइल टावर पर चढ़ गई. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई .युवती को टावर पर चढ़ा देख लोग हैरान रह गए और किसी अनहोनी की आशंका से माहौल तनावपूर्ण हो गया.स्थानीय लोगों ने काफी देर तक युवती को समझाकर नीचे उतारने का प्रयास किया, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ी रही. ग्रामीणों की सूचना पर चैनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची.पुलिस टीम ने भी धैर्य के साथ युवती को समझाने का प्रयास शुरू किया. करीब एक घंटे बाद युवती ने अपना साथ ले गई बैग को नीचे फेंका. फिर पुलिस के कहने पर एक युवक टॉवर पर चढ़ कर युवती के पास पहुंचा करीब दो घंटे की मशक्कत और कथित प्रेमी से फोन द्वारा समझाने के बाद युवती आखिरकार नीचे उतरने को तैयार हुई. इसके बाद पुलिस ने उसे सुरक्षित अपने कब्जे में लेकर थाने ले गयी. युवती सिसवन प्रखंड क्षेत्र के एक गांव के रहने वाली है. चर्चा है कि युवती का गांव के एक युवक के साथ लंबे समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था. युवक के किसी बात से नाराज होकर युवती ने कदम उठाई .पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है.प्रारंभिक तौर पर प्रेम प्रसंग का मामला प्रतीत होता है. युवती के टावर पर चढ़ने के खबर मिलते हीं मौके पर 10 हजार से ज्यादा लोगों की भीड़ जुट गई. वहां मौजूद लोग एक तरफ उसका वीडियो बना रहे थे, तो दूसरी ओर उसे नीचे उतारने की कोशिश भी कर रहे थे, लेकिन युवती अपनी जिद पर अड़ी रही.बड़ी संख्या में जुटे लोग खूब हो हल्ला कर रहे थे, इस दौरान पुलिस को भी भीड़ नियंत्रण के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी. इधर चैनपुर सिसवन, चैनपुर राशुलपुर और चैनपुर सीवान मुख्य मार्ग करीब एक घंटे तक जाम रहा.

विज्ञापन
Deepak Mishra

लेखक के बारे में

By Deepak Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन