नेवता कर लौट रहे युवक की दुर्घटना में मौत

Published by : DEEPAK MISHRA Updated At : 28 Apr 2026 9:51 PM

विज्ञापन

जीबी नगर थाना क्षेत्र के अहिरनी गांव में सोमवार को आयी बारात से नेवता कर घर लौट रहे युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. घटना उस समय हुई जब दिनेश यादव अपने साली के घर पड़ोस के युवक के साथ नेवता करने गए थे.

विज्ञापन

सीवान. जीबी नगर थाना क्षेत्र के अहिरनी गांव में सोमवार को आयी बारात से नेवता कर घर लौट रहे युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. घटना उस समय हुई जब दिनेश यादव अपने साली के घर पड़ोस के युवक के साथ नेवता करने गए थे. साली के घर से नेवता कर दोनों युवक बाइक पर सवार होकर अपने घर नौतन लौट रहे थे. तभी सलाहपुर नहर पुल की रेलिंग से बाइक अनियंत्रित होकर टकरा गई. पुल की रेलिंग से टकराने से एक युवक की मौत हो गई. जबकि बाइक पर सवार दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को दी गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सड़क दुर्घटना में मृत युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया, जबकि घायल बेहोशी की हालत में सड़क किनारे से घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने पीएमसीएच रेफर कर दिया कर दिया. मृत युवक जीबी नगर थाना क्षेत्र के नवतन गांव निवासी विक्रमा यादव का पुत्र दिनेश कुमार यादव है. वहीं घायल युवक राम अवतार यादव का पुत्र सोनू यादव है. घटना की सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. दो वर्षीय पुत्र लवकुश पिता के शव को देखकर कुछ समझ नहीं पा रहा था. वही छह वर्षीय पुत्री करिश्मा पिता के शव से लिपटकर रोते देखा सबकी आंखें नम हो जा रही थी.

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन