खैरा में रामजानकी मार्ग का निर्माण कार्य ठप

Published by :DEEPAK MISHRA
Published at :28 Apr 2026 9:55 PM (IST)
विज्ञापन
खैरा में रामजानकी मार्ग का निर्माण कार्य ठप

प्रखंड के खैरा में रामजानकी मार्ग निर्माण के दौरान मंगलवार को किसानों का गुस्सा फूट पड़ा. उचित मुआवजा नहीं मिलने से नाराज दर्जनों किसानों ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य को पूरी तरह से बंद करा दिया. किसानों का कहना है कि जब तक उन्हें उनकी जमीन का वाजिब हक और मुआवजा नहीं मिल जाता. तब तक वे काम आगे नहीं बढ़ने देंगे.

विज्ञापन

मैरवा. प्रखंड के खैरा में रामजानकी मार्ग निर्माण के दौरान मंगलवार को किसानों का गुस्सा फूट पड़ा. उचित मुआवजा नहीं मिलने से नाराज दर्जनों किसानों ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य को पूरी तरह से बंद करा दिया. किसानों का कहना है कि जब तक उन्हें उनकी जमीन का वाजिब हक और मुआवजा नहीं मिल जाता. तब तक वे काम आगे नहीं बढ़ने देंगे. निर्माण कार्य बंद होने की सूचना मिलते ही मैरवा थाना प्रभारी राहुल कुमार और गुठनी पुलिस अंचल के पदाधिकारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस अधिकारियों ने किसानों को समझाने-बुझाने का काफी प्रयास किया और काम शुरू करने का अनुरोध किया. हालांकि किसान अपनी मांग पर अड़े रहे और पुलिस की दलीलों को अनसुना कर दिया. इधर मामले की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पदाधिकारी भी पहुंचे. किसानों ने दो टूक शब्दों में कह कि हमें हमारा मुआवजा दिला दीजिए, उसके बाद आप बेझिझक काम कराइए. बिना भुगतान के हम अपनी जमीन पर निर्माण नहीं होने देंगे. घंटों चली बातचीत के बाद भी किसानों का रुख सख्त बना रहा. किसानों का कहना है कि वे विकास के विरोधी नहीं हैं. लेकिन अपनी कीमती जमीन के बदले मिलने वाले हक के लिए वे किसी भी हद तक जाएंगे. मौके पर अमित सिंह, विपुल सिंह, मंटू सिंह, रामेश्वर गुप्ता, जितेंद्र सिंह, सुमंत सिंह, डब्लू अंसारी, दिलीप राम, हेमंत शर्मा, दुर्गेश सिंह, हरेंद्र सिंह, वीरेंद्र भारती, राम जी भारती, तरुण पांडे, संजय पांडेय मौजूद थे.

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

DEEPAK MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन