ePaper

Siwan News: सिवान में तलवार से की युवक की हत्या, मोबाइल के विवाद में काट दी गर्दन की नस

Updated at : 28 Aug 2024 9:36 AM (IST)
विज्ञापन
Flood tragedy funeral

Siwan News: सिवान के दरौंदा थाना क्षेत्र के नवलपुर गांव में मंगलवार की रात एक मोबाइल विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. इस में एक युवक की मौत हो गयी.

विज्ञापन

Siwan News: सिवान. दरौंदा थाना क्षेत्र के नवलपुर गांव में मंगलवार की देर शाम आपसी विवाद में एक युवक ने 30 वर्षीय व्यक्ति को तलवार से मार कर मौत के घाट उतार दिया. इस संबंध में बताया जा रहा है मंगलवार की संध्या में आरोपी सूरज महतो मोबाइल की मांग कर रहा था. मोबाइल नही मिलने पर सुरबिंद्र साह के बीच विवाद हो गया. उसके बाद आरोपी घर जाकर तलवार लाकर सुरविंद्र के कंधे पर वार कर दिया. जिसके बाद उसके गर्दन की नस कट गयी. शरीर से लगातार खून निकलने से घटना स्थल पर ही मौत हो गयी.

मोबाइल चोरी का था आरोप

बताया जाता है कि सूरज महतो का मोबाइल खो गया था. उसे किसी ने बताया कि उसका मोबाइल सुरबिंद साह के पास है. इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हुआ. यह विवाद देखते देखते हिंसक हो गया और सूरज महतो ने तलवार से सुरबिंद्र साह पर हमला कर दिया. इस हमले में सुरबिंद्र साह के गले का नस कट गया और उसकी वहीं मौत हो गयी. मौत की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Also Read: Zoo in Bihar: बिहार में बनेगा देश का सबसे बड़ा चिड़ियाघर, 1500 करोड़ की लागत से 289 एकड़ में होगा निर्माण

बेटे ने बाप को तलवार से मार किया घायल

इधर, अरवल जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत ताजन बिगहा गांव में कलयुगी पुत्र ने अपने पिता को पारिवारिक विवाद में तलवार से मारकर किया घायल. घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार 50 वर्षीय लाल मुन्ना सिंह को उन्हीं के पुत्र अनुज कुमार ने घरेलू झगड़ा के दौरान तलवार से मारकर घायल कर दिया. घटना में घायल व्यक्ति को परिजनों के सहयोग से सदर अस्पताल लाया लाया गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है. घटना की चर्चा लोगों में है कि कलयुगी पुत्र ने पिता को मारकर घायल कर दिया.

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन