सीवान के चर्चित बुलेट अंसारी हत्याकांड में फरार 6 आरोपियों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार, गाजे-बाजे के साथ चला अभियान

Updated:
विज्ञापन

इसतिहार चिपकाते पुलिस कर्मी

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Siwan Crime News : सीवान के नौतन थाना क्षेत्र के चर्चित बुलेट अंसारी हत्याकांड में फरार चल रहे छह नामजद आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. शुक्रवार को नौतन थाना पुलिस ने भारी पुलिस बल के साथ आरोपियों के घर पहुंचकर न्यायालय के आदेश पर इश्तेहार चस्पा किया.

विज्ञापन

Siwan Crime News : सीवान के नौतन थाना क्षेत्र के चर्चित बुलेट अंसारी हत्याकांड में फरार चल रहे छह नामजद आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. शुक्रवार को नौतन थाना पुलिस ने भारी पुलिस बल के साथ आरोपियों के घर पहुंचकर न्यायालय के आदेश पर इश्तेहार चस्पा किया. इस दौरान गाजे-बाजे के साथ मुनादी भी कराई गई.

विज्ञापन

24 मई को हुई थी बुलेट अंसारी की हत्या

जानकारी के अनुसार, 24 मई 2026 को नौतन थाना क्षेत्र के ठाकुर के रामपुर गांव निवासी बुलेट अंसारी को अपराधियों ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था. इलाज के लिए ले जाने के दौरान उनकी मौत हो गई थी. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी.

8 नामजद और 10 अज्ञात पर दर्ज हुई थी प्राथमिकी

मृतक के भाई के लिखित बयान पर नौतन थाना में 8 नामजद और 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ कांड संख्या 162/2026 दर्ज किया गया था. मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) एवं आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई.

Bullet Ansari Murder Case: दो आरोपी जा चुके हैं जेल

पुलिस ने मामले में नामजद आरोपी प्रशांत श्रीवास्तव और विकास पटेल को गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेज दिया है. वहीं छह अन्य आरोपी अब भी फरार चल रहे हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

इन आरोपियों के घर चिपकाया गया इश्तेहार

फरार आरोपियों में गोपालगंज जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र के सुरवनिया गांव निवासी पंकज यादव और धनंजय यादव शामिल हैं. वहीं सीवान जिले के नौतन थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव निवासी अभिषेक सिंह, शुभम सिंह, शनि माझी तथा ठाकुर के रामपुर गांव निवासी विशाल यादव के घरों पर इश्तेहार चस्पा किया गया.

Bihar Crime News इश्तेहार फाड़ने का आरोप

पुलिस के अनुसार, गोपालगंज जिले के सुरवनिया गांव में इश्तेहार चिपकाने के दौरान कुछ महिलाओं ने विरोध किया और चस्पा किए गए इश्तेहार को फाड़ दिया. इस दौरान पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच कहासुनी भी हुई. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

गिरफ्तारी नहीं होने पर होगी कुर्की-जब्ती

नौतन थानाध्यक्ष जीत मोहन कुमार ने बताया कि फरार आरोपियों के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया जारी है. यदि निर्धारित समय के भीतर आरोपी न्यायालय में आत्मसमर्पण नहीं करते हैं तो उनके विरुद्ध कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा.

Also Read : सीवान में दर्दनाक हादसा, बहन के अस्पताल का बिल चुकाने जा रहे 12 साल के मासूम को ट्रक ने कुचला

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन