सर्किल रेट बढ़ने से सीवान में जमीन खरीद-बिक्री थमी, रजिस्ट्री 90 से घट 28 पर पहुंचा

Updated:
विज्ञापन

जिला निबंधन कार्यालय

Siwan Land Registration : सीवान जिले में जमीन की खरीद-बिक्री पर नई न्यूनतम मूल्यांकन दर (MVR) का असर साफ दिखने लगा है. बढ़ी हुई दरें लागू होने के बाद जमीन की रजिस्ट्री में भारी गिरावट दर्ज की गई है. जिला निबंधन कार्यालय के आंकड़ों के अनुसार, पहले जहां प्रतिदिन 90 से अधिक दस्तावेजों का निबंधन हो रहा था.

विज्ञापन

Siwan Land Registration : (विवेक कुमार सिंह) सीवान जिले में जमीन की खरीद-बिक्री पर नई न्यूनतम मूल्यांकन दर (MVR) का असर साफ दिखने लगा है. बढ़ी हुई दरें लागू होने के बाद जमीन की रजिस्ट्री में भारी गिरावट दर्ज की गई है. जिला निबंधन कार्यालय के आंकड़ों के अनुसार, पहले जहां प्रतिदिन 90 से अधिक दस्तावेजों का निबंधन हो रहा था, वहीं नई दर लागू होने के बाद यह संख्या घटकर मात्र 28 रह गई है.

नई दर लागू होने के बाद 69 प्रतिशत तक घटा निबंधन

शनिवार को जिला निबंधन कार्यालय में कुल 58 दस्तावेजों का निबंधन हुआ. इनमें 30 दस्तावेज पुराने मूल्यांकन दर पर और 28 दस्तावेज नई दर पर निबंधित किए गए. अधिकारियों के अनुसार नई एमवीआर लागू होने के बाद निबंधन में करीब 69 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है.

शहरी क्षेत्रों में जमीन की दरें लगभग दोगुनी

विभागीय जानकारी के अनुसार नगर परिषद और आसपास के शहरी क्षेत्रों में जमीन की न्यूनतम मूल्यांकन दर कई स्थानों पर लगभग दोगुनी कर दी गई है. वहीं ग्रामीण इलाकों में भी भूमि की विभिन्न श्रेणियों के अनुसार औसतन 1.60 गुना तक वृद्धि की गई है. इससे जमीन खरीदने और रजिस्ट्री कराने की लागत में भारी बढ़ोतरी हुई है.

10 से 13 साल बाद हुआ सर्किल रेट में संशोधन

जानकारी के अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों में करीब 13 वर्षों बाद भूमि के सर्किल रेट में बदलाव किया गया है. वहीं शहरी क्षेत्रों में लगभग 10 वर्षों के बाद संशोधन किया गया है. लंबे अंतराल के बाद हुई इस वृद्धि से अधिकांश श्रेणियों की जमीन की कीमतों में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई है.

सात और छह श्रेणियों में बांटी गई भूमि

मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग द्वारा ग्रामीण और पेरिफेरल क्षेत्रों की भूमि को सात श्रेणियों में वर्गीकृत किया गया है. इनमें व्यावसायिक, औद्योगिक, आवासीय, सिंचित, असिंचित तथा बलुआही, पथरीली, दियारा और चंवर जैसी भूमि शामिल हैं.

वहीं शहरी क्षेत्रों में भूमि को छह श्रेणियों में विभाजित किया गया है. इनमें प्रधान सड़क, मुख्य सड़क, शाखा सड़क से जुड़ी व्यावसायिक और आवासीय भूमि, औद्योगिक तथा कृषि एवं गैर-आवासीय भूमि शामिल हैं.

Siwan News: महिलाओं को स्टांप शुल्क में मिलेगी छूट

नई व्यवस्था में स्टांप शुल्क को लेकर भी विशेष प्रावधान किया गया है. यदि विक्रेता पुरुष और क्रेता महिला होगी तो स्टांप ड्यूटी में 0.4 प्रतिशत की छूट मिलेगी. ऐसे मामलों में सात प्रतिशत के बजाय 6.6 प्रतिशत स्टांप शुल्क देना होगा.

वहीं यदि विक्रेता महिला और क्रेता पुरुष होगा तो स्टांप शुल्क में 0.4 प्रतिशत की अतिरिक्त वृद्धि लागू होगी. यह प्रावधान बिक्री और दानपत्र दोनों मामलों में प्रभावी रहेगा.

Circle Rate Hike: निबंधन कार्यालय में दिखने लगा असर

जिला अवर निबंधक पंकज कुमार झा ने बताया कि विभागीय अधिसूचना के बाद नई एमवीआर लागू कर दी गई है. नई दरों के कारण निबंधन कार्य प्रभावित हुआ है. उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में इसका स्थायी प्रभाव स्पष्ट होगा, लेकिन शुरुआती आंकड़े निबंधन में कमी की ओर संकेत कर रहे हैं.

Bihar Property Registration: जमीन खरीदारों और कारोबारियों में बढ़ी चिंता

नई दरें लागू होने के बाद जमीन कारोबार से जुड़े लोगों और संभावित खरीदारों के बीच चर्चा तेज हो गई है. लोगों का कहना है कि बढ़े हुए सर्किल रेट के कारण अब जमीन खरीदने और उसकी रजिस्ट्री कराने में पहले की तुलना में काफी अधिक खर्च करना पड़ेगा.

Also Read : छपरा-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन पहले ही दिन 6:30 घंटे लेट पहुंची, यात्रियों का मुफ्त सफर परेशानी में बदला

विज्ञापन
विवेक सिंह

लेखक के बारे में

By विवेक सिंह

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन