छपरा-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन पहले ही दिन 6:30 घंटे लेट पहुंची, यात्रियों का मुफ्त सफर परेशानी में बदला

Updated:
विज्ञापन

छपरा-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन स्टेशन पर खड़ी

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Chhapra Anand Vihar Special Train : छपरा से बड़े उत्साह और उम्मीदों के बीच शुरू की गई छपरा-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन अपने पहले ही सफर में समयबद्धता की कसौटी पर खरा नहीं उतर सकी. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना की गई यह ट्रेन दिल्ली पहुंचने में करीब साढ़े छह घंटे देर हो गई.

विज्ञापन

Chhapra Anand Vihar Special Train : (हरि प्रकाश मिश्रा) छपरा से बड़े उत्साह और उम्मीदों के बीच शुरू की गई छपरा-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन अपने पहले ही सफर में समयबद्धता की कसौटी पर खरा नहीं उतर सकी. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना की गई यह ट्रेन दिल्ली पहुंचने में करीब साढ़े छह घंटे देर हो गई. इससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा और रेलवे की तैयारियों पर सवाल खड़े हो गए हैं.

विज्ञापन

उद्घाटन यात्रा में किराया नहीं, लेकिन देरी ने बढ़ाई परेशानी

ट्रेन के उद्घाटन सफर में यात्रियों से किराया नहीं लिया गया, जिससे लोगों में खुशी जरूर दिखी. हालांकि, लंबी देरी के कारण यह राहत फीकी पड़ गई. भीषण गर्मी में जनरल और स्लीपर कोच में सफर कर रहे यात्रियों को पानी, हवा और समय की कमी से जूझना पड़ा.

इलाज के लिए जा रहे यात्री की छूटी अपॉइंटमेंट

इस ट्रेन से सफर कर रहे यात्री आकाश कुमार ने बताया कि उन्हें इलाज के लिए दिल्ली पहुंचना था. ट्रेन की देरी के कारण वे समय पर अस्पताल नहीं पहुंच सके और डॉक्टर की अपॉइंटमेंट छूट गई. उन्हें दोबारा समय लेना पड़ा, जिससे अतिरिक्त समय और पैसे दोनों का नुकसान हुआ.

Chhapra News: कई यात्रियों के जरूरी काम प्रभावित

ट्रेन की देरी का असर सिर्फ एक यात्री तक सीमित नहीं रहा. कई ऐसे यात्री थे जिनके जरूरी काम, इंटरव्यू, इलाज और अन्य कार्यक्रम प्रभावित हुए. यात्रियों का कहना है कि नई ट्रेन सेवा शुरू होने से खुशी तो है, लेकिन समय पर संचालन भी उतना ही जरूरी है.

Bihar Railway News:रेलवे की समयबद्धता पर उठे सवाल

यात्रियों के बीच सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब उद्घाटन के दिन ही ट्रेन साढ़े छह घंटे विलंब से पहुंची, तो सामान्य दिनों में इसकी स्थिति क्या होगी. लोगों का कहना है कि रेलवे नई ट्रेनों की घोषणा तो तेजी से कर रहा है, लेकिन संचालन व्यवस्था को मजबूत करने की जरूरत है.

Saran News: सुविधाओं और समय पालन पर देना होगा ध्यान

यात्रियों का मानना है कि यदि रेलवे समय पालन के साथ-साथ पानी, साफ-सफाई और अन्य बुनियादी सुविधाओं पर ध्यान नहीं देगा, तो नई ट्रेनों को लेकर लोगों का भरोसा कमजोर पड़ सकता है. आने वाले दिनों में इस ट्रेन की समयबद्धता और सुविधाओं पर सभी की नजर रहेगी.

Also Read : ‘विकाश दुबे’ जैसा कांड करने की धमकी देने वाला सर्वेश चौधरी घर छोड़ कर भागा, पीछे पड़ी है वैशाली पुलिस

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन