संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की मौत

थाना क्षेत्र के कुरमौली गांव में सोमवार की दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत हो गई. मृतका कुर्मौली गांव निवासी अनिल यादव की पत्नी सोनाली देवी (22) वर्ष थी. मौत किन कारणों से हुआ है. इसका अभी तक कोई खुलासा नहीं हो पाया.सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने आसपास के लोग से जानकारी ली
प्रतिनिधि,गुठनी. थाना क्षेत्र के कुरमौली गांव में सोमवार की दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत हो गई. मृतका कुर्मौली गांव निवासी अनिल यादव की पत्नी सोनाली देवी (22) वर्ष थी. मौत किन कारणों से हुआ है. इसका अभी तक कोई खुलासा नहीं हो पाया.सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने आसपास के लोग से जानकारी ली. पुलिस जांच में प्रथम दृष्टया ससुराल पक्ष के लोगो का न रहना, मायके वालों को सूचना न देना, बिना बताये घर छोड़कर भागने का मामला सामने आया है. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि मृतका के परिजनों का आवेदन पुलिस को नहीं मिला है. पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणो का पता चल पाएगा. घटना के बाद ससुराल पक्ष वाले घर छोड़कर फरार विवाहिता की मौत के बाद ससुराल पक्ष वाले घर छोड़कर फरार हो गए. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे मायके वालों ने पुलिस के समक्ष इसे हत्या करार दिया. मायके वालों का कहना था कि अगर मौत स्वाभाविक था तो घर छोड़कर भागने की क्या जरूरत थी. पुलिस का कहना है की पीड़ित परिवार से मिले आवेदन पर एफआइआर दर्ज किया जाएगा. पुलिस गहनता से जांच कर घटना में संलिप्त दोषियों पर कड़ी कारवाई करेगी. एफएसएल की टीम घटना स्थल से जुटाए साक्ष्य विवाहिता की मौत के बाद पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दिया. वही एफएसएल की टीम घटना स्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए नमूना एकत्रित किए. और घटना स्थल की जांच गंभीरता से किया.पुलिस ने मौके से आरोपित पति और सास को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. एफआइआर में मायके पक्ष के लोगो द्वारा लगाए गए आरोप को पुलिस ने बताने से इंकार कर दिया. थाना क्षेत्र में चर्चा इस बात की है कि विवाहिता के पति का किसी से अवैध संबंध है. जिसके विरोध करने पर मृतका को प्रताड़ित किया जाता था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




