घर से दूसरी बार भागे प्रेमी -प्रेमिका
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 06 Dec 2024 9:16 PM
चैनपुर थाना क्षेत्र से एक अजीब घटना सामने आई है. यहां एक प्रेमी जोड़ा दूसरी बार घर से फरार हुआ. इधर पड़ोसी होने के कारण दोनों के परिजन अब आपस में झगड़ रहे हैं. बताया गया कि युवती के परिजनों ने आरोपी युवक पर हथियार के बल पर अगवा करने का मामला स्थानीय थाना में दर्ज कराया है.
सिसवन. चैनपुर थाना क्षेत्र से एक अजीब घटना सामने आई है. यहां एक प्रेमी जोड़ा दूसरी बार घर से फरार हुआ. इधर पड़ोसी होने के कारण दोनों के परिजन अब आपस में झगड़ रहे हैं. बताया गया कि युवती के परिजनों ने आरोपी युवक पर हथियार के बल पर अगवा करने का मामला स्थानीय थाना में दर्ज कराया है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. बताया गया कि प्रेमी 2022 में पहली बार लड़की को लेकर फरार हुआ था तो प्रेमिका नाबालिग थी. जिसके बाद लड़की के परिजनों ने आरोपी लड़के पर अपहरण का केस दर्ज कराया था. मामले में स्थानीय पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया था, जिसमें आरोपी युवक करीब एक साल जेल काटा था तथा लड़की भी बाल सुधार गृह में छह माह बिताई थी. चर्चा है कि उसके बाद भी युवक लड़की को लेकर फरार हुआ था और घर वालों के दबाव और पुलिस की तफ्तीश बढ़ने पर प्रेमी युगल घर वापस आ गए थे. जो पुलिस के रिकॉर्ड में नहीं है. दोनों को घर आये एक साल भी भी नहीं हुआ था कि लड़का फिर से प्रेमिका को लेकर फरार हो गया. इधर मामले में पुलिस ने अपहरण का कि दर्ज कर गिरफ्तार करने में जुट गई है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










