सड़क किनारे अवैध मिट्टी डंपिंग पर प्रशासन का शिकंजा, कारोबारियों में हड़कंप

Updated:
विज्ञापन
Siwan News

जब्त अवैध ट्रैक्टर

Siwan News : राजस्व नुकसान के आरोप में अवैध खनन पर FIR दर्ज

विज्ञापन

Siwan News (विवेक कुमार सिंह) : जिले में अवैध मिट्टी खनन और भंडारण के खिलाफ खनन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मैरवा थाना क्षेत्र में दो ट्रैक्टर जब्त किये हैं. खान निरीक्षक की नेतृत्व में टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर मैरवा-दरौली मुख्य मार्ग पर छापेमारी कर बिना अनुमति मिट्टी खनन और भंडारण के मामले का खुलासा किया.कार्रवाई के दौरान दोनों ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गये.जानकारी के अनुसार मैरवा थाना क्षेत्र के दरौली मोड़ से करीब 50 मीटर आगे सड़क किनारे अवैध रूप से मिट्टी गिराकर भंडारण किये जाने की सूचना प्रशासन को मिली थी. इसके बाद खान निरीक्षक मो. इरफान के नेतृत्व में सशस्त्र बलों के साथ औचक छापेमारी की गई. छापेमारी के दौरान देखा गया कि दो ट्रैक्टर मिट्टी लेकर सड़क किनारे एक स्थान पर गिराने जा रहे थे.

राजस्व नुकसान का मामला उजागर

टीम को देखते ही दोनों चालक खेत के रास्ते भाग निकले.जांच के दौरान पाया गया कि जिस स्थल पर मिट्टी भराव का कार्य किया जा रहा था, वहां के लिए न तो खनन विभाग से किसी प्रकार की अनुमति ली गई थी और न ही मिट्टी का अग्रिम स्वामित्व शुल्क जमा किया गया था. इससे साफ हुआ कि अवैध तरीके से मिट्टी का खनन कर कारोबार किया जा रहा था, जिससे सरकार को राजस्व का नुकसान पहुंच रहा था.जब्त किये गये दोनों ट्रैक्टर बिना निबंधन संख्या के पाए गये. एक ट्रैक्टर पर चेचिस नंबर T053456564FH तथा दूसरे पर चेचिस नंबर MBNAN49ACMTL48484 अंकित मिला.दोनों ट्रैक्टरों के डाला पर करीब 100-100 सीएफटी मिट्टी लदी हुई थी.अधिकारियों के अनुसार यह कार्य बिहार खनिज नियमावली 2019 के नियम 11 और 33 का उल्लंघन है, जबकि संशोधित नियमावली 2024 के नियम 56 के तहत यह दंडनीय अपराध की श्रेणी में आता है.

मिट्टी खनन मामले में ट्रैक्टर मालिक-चालक पर कानूनी शिकंजा

खनन विभाग के अनुसार दोनों ट्रैक्टर मालिकों और चालकों से अलग-अलग 1 लाख 5 हजार 310 रुपये की राशि वसूली योग्य है. कार्रवाई के बाद दोनों ट्रैक्टरों को जब्त कर मैरवा थाना लाया गया, लेकिन परिसर में जगह कम होने के कारण उन्हें स्थानीय प्रखंड कार्यालय परिसर में सुरक्षा के बीच रखा गया है.इस मामले में ट्रैक्टर मालिकों और चालकों के खिलाफ अवैध खनन, मिट्टी चोरी और सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गयीं गई है.

Also Read : अनंत सिंह केस की जांच अब CID करेगी, गोपालगंज पुलिस ने फाइल सौंपी, 30 मई को होगी सुनवाई

विज्ञापन
युवराज रतन

लेखक के बारे में

By युवराज रतन

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन