बुकिंग के बाद भी नहीं मिल रही डिलीवरी

Updated at : 15 Mar 2026 10:18 PM (IST)
विज्ञापन
बुकिंग के बाद भी नहीं मिल रही डिलीवरी

सोई गैस की किल्लत को लेकर महाराजगंज मुख्यालय स्थित शकुंतला गैस एजेंसी पर प्रतिदिन उपभोक्ताओं की लंबी लाइन लग रही है. इसमें बुकिंग के बाद ओटीपी नहीं आने सहित कई अन्य समस्याओं के कारण गैस नहीं मिलने से लोग परेशान हैं. रविवार को भी एजेंसी के बाहर लोगों की लंबी लाइन देखने को मिली.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, महाराजगंज. रसोई गैस की किल्लत को लेकर महाराजगंज मुख्यालय स्थित शकुंतला गैस एजेंसी पर प्रतिदिन उपभोक्ताओं की लंबी लाइन लग रही है. इसमें बुकिंग के बाद ओटीपी नहीं आने सहित कई अन्य समस्याओं के कारण गैस नहीं मिलने से लोग परेशान हैं. रविवार को भी एजेंसी के बाहर लोगों की लंबी लाइन देखने को मिली. मालूम हो कि इन दिनों गैस के लिए सभी उपभोक्ताओं में होड़ सी मची है. रविवार को शकुंतला गैस एजेंसी के परिसर से लेकर करीब 200 मीटर तक लंबी लाइन लगी थी. लेकिन कई उपभोक्ताओं का गैस बुकिंग कराने के बाद भी मोबाइल पर ओटीपी नहीं आ रहा था, जबकि कुछ लोगों को ओटीपी मिलने के बावजूद डिलीवरी की तिथि अप्रैल महीने की दिखाई दे रही थी. इससे लोगों में भ्रम व नाराजगी की स्थिति देखने को मिली, जिसके कारण कई लोग एजेंसियों का बार-बार चक्कर लगाने को विवश रहे. इधर अनुमंडल प्रशासन ने गैस की कालाबाजारी रोकने के लिए लगातार गैस गोदाम का निरीक्षण किया जा रहा है. गैस सिलिंडर की कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए अनुमंडल प्रशासन ने गैस सिलिंडर की कालाबाजारी की सूचना देने पर संबंधित लोगों के खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई की जायेगी.एसडीओ अनीता सिन्हा ने कहा कि गैस की कोई किल्लत नहीं है व उपभोक्ताओं को घबराने की जरूरत नहीं है. जिन लोगों को ओटीपी प्राप्त हुआ है, उन्हें नियमित रूप से गैस उपलब्ध कराया जा रहा है. कुछ उपभोक्ताओं के ओटीपी को लेकर तकनीकी समस्या सामने आयी है, जिसे दूर करने के लिए संबंधित टीम काम कर रही है.

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

DEEPAK MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन