एनएच के निर्माण पर होंगे 39.22 करोड़ खर्च

Published by : DEEPAK MISHRA Updated At : 09 Mar 2026 9:57 PM

विज्ञापन

मैरवा-सलेमपुर मुख्य मार्ग के एनएच सड़क निर्माण कार्य का सोमवार को भूमि पूजन गर पंचायत की चेयरमैन किस्मती देवी ने की. करीब 39 करोड़ 32 लाख रुपये की लागत से सड़क का निर्माण होगा

विज्ञापन

प्रतिनिधि,मैरवा. मैरवा-सलेमपुर मुख्य मार्ग के एनएच सड़क निर्माण कार्य का सोमवार को भूमि पूजन गर पंचायत की चेयरमैन किस्मती देवी ने की. करीब 39 करोड़ 32 लाख रुपये की लागत से सड़क का निर्माण होगा.साइड इंचार्ज संदीप कुमार ने बताया कि इस प्रोजेक्ट को भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है.गुठनी मोड़ से मझौली चौक तक 60 फुट की सड़क बनेगी. वही मझौली चौक से रामपुर बुजुर्ग तक 24 फुट चौडी सड़क बनाई जाएगी. ताकि भारी वाहनों और यातायात का दबाव कम हो सके.गुठनी मोड़ से मझौली चौक तक सड़क के दोनों किनारों पर 5-5 मीटर का पेवर ब्लॉक लगाया जाएगा. जिससे बाजार क्षेत्र में पैदल चलने वालों को सुविधा होगी सड़क के दोनों तरफ एक मीटर चौड़ा पक्का नाला बनाया जाएगा.जिसपर बड़ी छोटी गाड़िया भी चल सकती है. कंपनी के अधिकारियों के अनुसार निर्माण कार्य को गुणवत्तापूर्ण तरीके से दस माह के निर्धारित समय के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है.चेयरमैन किसमती देवी ने पूजा के दौरान कहा कि इस सड़क के बनने से न केवल ट्रैफिक जाम की समस्या से मुक्ति मिलेगी, बल्कि नाला निर्माण से जलभराव की पुरानी समस्या भी हल हो जाएगी.इस दौरान त्रिभुवन शाही,महेशचन्द्र जैसवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुमंत बरनवाल, राजू जैसवाल, रंजीत कुशवाहा, राजू तिवारी, आशीष बरनवाल, मनीष सिंह प्रमुख रूप से मौजूद रहे.

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

DEEPAK MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन