संदिग्ध हालत में पकड़ी गयी सीवान की छह महिलाएं
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 May 2018 3:48 AM
जहानाबाद/सीवान : रेलवे स्टेशन पर मंगलवार की सुबह जहानाबाद रेल थाने की पुलिस ने संदिग्ध हालत में छह महिलाओं को हिरासत में लिया. पकड़ी गयी महिलाएं सीवान जिला के हुसैनगंज गांव की निवासी है. जीआरपी ने सभी महिलाओं को आरपीएफ के हवाले कर दिया है. हिरासत में ली गयी महिलाओं ने सलमा खातून, सोनी खातून, […]
जहानाबाद/सीवान : रेलवे स्टेशन पर मंगलवार की सुबह जहानाबाद रेल थाने की पुलिस ने संदिग्ध हालत में छह महिलाओं को हिरासत में लिया. पकड़ी गयी महिलाएं सीवान जिला के हुसैनगंज गांव की निवासी है. जीआरपी ने सभी महिलाओं को आरपीएफ के हवाले कर दिया है. हिरासत में ली गयी महिलाओं ने सलमा खातून, सोनी खातून, शहीना खातून, नुसावा खातून, शहिदन खातून और जैनफ खातून शामिल है. इनलोगों पर रेलवे प्लेटफाॅर्म पर न्यूसेंस उत्पन्न करने का आरोप है.
मौका पाकर एक महिला फरार हो गयी. किसी भी महिला के पास रेलवे का टिकट नहीं था. महिलाएं किस उद्देश्य से जहानाबाद आयी थी, इसकी तहकीकात की जा रही है. खबर के अनुसार रेल थाने के प्रभारी थानाध्यक्ष ललन कुमार सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि जहानाबाद में चेन स्नेचर गिरोह की कुछ महिलाएं सक्रिय है. सूचना के आलोक में उक्त अधिकारी ने हवलदार मृत्युंजय कुमार, विक्रम एका और महिला पुलिसकर्मी आभा देवी के साथ भभुआ-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस के महिला बोगी समेत अन्य डिब्बों की चेकिंग के लिए प्लेटफाॅर्म थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










