अरवल के चन्दा गांव में भक्तिमय माहौल, श्रीमद् भागवत कथा सुनने पहुंच रहे हजारों श्रद्धालु

श्रीमद् भागवत कथा सुनाते स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज
Arwal News: अरवल जिले के कलेर प्रखंड के चन्दा गांव में श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ हुआ. 15 जून तक चलने वाले इस धार्मिक आयोजन में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर कथा श्रवण कर रहे हैं.
Arwal News: (अंजनी कुमार की रिपोर्ट) प्रखंड क्षेत्र के चन्दा गांव में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार एवं कलश स्थापना के साथ हुआ. धार्मिक आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है. कथा स्थल पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण कर धर्म लाभ प्राप्त कर रहे हैं.
15 जून तक चलेगा धार्मिक आयोजन
आयोजन समिति के अनुसार श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन 9 जून से 15 जून तक किया जा रहा है. कथा एवं यज्ञ का आयोजन बराह मुंडेरा स्थान के सान्निध्य में हो रहा है. कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में आध्यात्मिक और धार्मिक माहौल देखने को मिल रहा है.
स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य सुना रहे भागवत कथा
प्रसिद्ध भागवताचार्य स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज श्रद्धालुओं को श्रीमद् भागवत महापुराण की कथा का रसपान करा रहे हैं. कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं, भक्ति, धर्म और मानव जीवन के आदर्श मूल्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला जा रहा है. कथावाचक ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण मनुष्य के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाता है. इससे समाज में प्रेम, सद्भाव, नैतिकता और आध्यात्मिक चेतना का विकास होता है.
प्रतिदिन हो रहे संस्कृत पाठ और भजन-कीर्तन
आयोजन समिति के अनुसार प्रतिदिन सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक संस्कृत पाठ पारायण कराया जा रहा है. वहीं शाम 7 बजे से रात 10 बजे तक कथा, प्रवचन, आरती और भजन-कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है. श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बैठने, पेयजल और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं भी की गई हैं.
पूर्णाहुति और महाप्रसाद के साथ होगा समापन
इस धार्मिक आयोजन के निवेदक नाथून प्रसाद सिंह एवं डॉ. विजय प्रसाद शर्मा ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण करने और धर्म लाभ प्राप्त करने की अपील की है. आयोजन का समापन 15 जून को पूर्णाहुति, हवन और महाप्रसाद वितरण के साथ किया जाएगा. आयोजन को सफल बनाने में ग्रामीणों और श्रद्धालुओं का भरपूर सहयोग मिल रहा है.
Also Read: जहानाबाद में इबोला अलर्ट: विदेश यात्रा कर लौटे लोगों की होगी विशेष मॉनिटरिंग
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By निखिल अनुराग
मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट. नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










