अरवल में सार्वभौमिक ब्राह्मण महासंघ की जिला इकाई का गठन, संतोष कुमार पाठक बने अध्यक्ष

सार्वभौमिक ब्राह्मण महासंघ की बैठक
Arwal Brahmin Federation: अरवल में सार्वभौमिक ब्राह्मण महासंघ की जिला इकाई का गठन संपन्न हुआ. इस बैठक में संतोष कुमार पाठक को जिला अध्यक्ष, राकेश रंजन को सचिव और विनोद उपाध्याय को संगठन सचिव बनाया गया. बैठक में समाज की चुनौतियों और विकास पर विस्तृत चर्चा की गई.
Arwal Brahmin Federation: सार्वभौमिक ब्राह्मण महासंघ की जिला इकाई की बैठक जिला मुख्यालय स्थित एक निजी कोचिंग संस्थान में आयोजित की गई. बैठक की शुरुआत मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष सतीश कुमार पांडेय, प्रदेश महासचिव डॉ. प्रमोद मिश्रा, प्रदेश सचिव डॉ. रघुनंदन मिश्र और राजेश्वर उपाध्याय ने मंत्रोच्चार के साथ भगवान भास्कर की पूजा एवं दीप प्रज्ज्वलन कर की.
आगत अतिथियों का किया गया सम्मान
कार्यक्रम के दौरान सभी आगत अतिथियों का अंगवस्त्र देकर सम्मान किया गया. इसके बाद संगठन की मजबूती और समाज की वर्तमान चुनौतियों पर विस्तृत चर्चा हुई.
21 सदस्यीय जिला इकाई का हुआ गठन
बैठक में सार्वभौमिक ब्राह्मण महासंघ की 21 सदस्यीय जिला इकाई का गठन किया गया. सर्वसम्मति से संतोष कुमार पाठक को जिला अध्यक्ष, राकेश रंजन को सचिव और विनोद उपाध्याय को संगठन सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई.
सामाजिक गरिमा और विकास पर हुई चर्चा
बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि समाज को अपनी सामाजिक गरिमा और सांस्कृतिक पहचान को बनाए रखने के लिए संगठित रहने की आवश्यकता है. साथ ही समाज के शैक्षणिक, सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए सामूहिक प्रयास करने पर बल दिया गया. वक्ताओं ने संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने और समाज के लोगों को एक मंच पर जोड़ने की आवश्यकता पर भी जोर दिया.
बड़ी संख्या में शामिल हुए समाज के लोग
बैठक में नारायण मिश्रा, अरुण उपाध्याय, राधाकांत मिश्रा, जनार्दन मिश्रा सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे. कार्यक्रम का समापन संगठन को मजबूत बनाने और समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने के संकल्प के साथ हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










