चचेरी साली को अश्लील वीडियो व मैसेज भेजने वाला बुर्जुग गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 30 Aug 2024 7:21 PM
चेरी साली को मोबाइल पर अश्लील वीडियो व मैसेज भेजने वाले 65 वर्षीय शख्स को नगर थाने की पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया.
सीतामढ़ी. चचेरी साली को मोबाइल पर अश्लील वीडियो व मैसेज भेजने वाले 65 वर्षीय शख्स को नगर थाने की पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. गिरफ्तार व्यक्ति उमेश साह, समस्तीपुर जिले के ताजपुर का रहनेवाला है. इस संबंध में पीड़ित महिला की पति के आवेदन पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. नगर थानाध्यक्ष विनय प्रताप सिंह ने शुक्रवार को बताया कि आरोपित शख्स पीड़िता के मोबाइल फोन पर अश्लील वीडियो व मैसेज बार बार भेजा करता था. जिसको लेकर कई बार घरेलू विवाद भी होता रहता था. गुरुवार की देर शाम आरोपी समस्तीपुर से सीतामढ़ी पहुंचकर अपनी चचेरी साली के घर चला आया. जानकारी मिलने पीड़ित महिला व आसपास के लोगों ने आरोपी को पकड़कर मारपीट की तथा नगर थाना पुलिस के हवाले कर दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










