मतदान से संबंधित दी गई तकनीकी जानकारी

आगामी 25 मई को छठे चरण में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर डिस्पैच सेंटर एवं प्रशिक्षण केंद्र स्थानीय श्रीनवाब उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय में जिला प्रशासन द्वारा युद्धस्तर पर तैयारी की जा रही है.
शिवहर: आगामी 25 मई को छठे चरण में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर डिस्पैच सेंटर एवं प्रशिक्षण केंद्र स्थानीय श्रीनवाब उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय में जिला प्रशासन द्वारा युद्धस्तर पर तैयारी की जा रही है.जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम पंकज कुमार के नेतृत्व में शुक्रवार को मास्टर ट्रेनर ने मतदान कर्मियों को ईवीएम एवं वीपीपैट मशीन के बारे में तकनीकी जानकारी दी गई.इस दौरान मास्टर ट्रेनर अशोक कुमार, सुरेश कुमार सिंह, रंजीत कुमार, अजीत कुमार, प्रशांत कुमार, अखिलेश कुमार, अजय कुमार, सुनील कुमार सिंह, नवीन कुमार ने बताया कि मतदान के दिन सुबह 6:00 बजे से वास्तविक मतदान प्रारंभ होने के बाद बीयू खराब होने पर बीयू, सीयू व वीवीपैट का पूरा सेट एवं सीयू खराब होने के बाद बीयू, सीयू व वीवीपैट का पूरा सेट मॉकपोल में नोटा सहित सभी अभ्यर्थियों को केवल एक मत दिया जाएगा.यदि वीवीपैट खबर हुआ.तो केवल वीवीपैट बदला जाएगा.वहीं मास्टर ट्रेनर ने यह भी बताया कि मतदान समाप्त होने के बाद मतदान केंद्र पर उपस्थित मतदान अभिकर्ता की उपस्थिति में पीठासीन पदाधिकारी सीयू के रिजल्ट शेक्सन पर काले कैप को खोलकर क्लोज बटन को दबाने के बाद पुनः काले कैप को लगाकर सीयू के स्विच को ऑफ कर देंगे.कहा कि वीवीपैट के काले नॉव को ट्रांसपोर्ट मूड में करने के बाद बैटरी को निकाल देंगे साथ ही सभी मशीन को अपने-अपने कैरी बैग में डालकर एड्रेस टैग के साथ सील करेंगे. प्रत्येक एक घंटा पर मत की संख्या रजिस्टर प्रपत्र 17 ए से करेंगे मिलान
प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर ने यह भी बताया कि ईवीएम व वीवीपैट मशीन के बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट को कनेक्ट करने के बाद मतदान के दौरान प्रत्येक एक घंटा पर सीयू के टोटल बटन को दबाकर उसमें अंकित मत की संख्या एवं मतदाता के रजिस्टर प्रपत्र 17 ए में दर्ज मतदाताओं की संख्या का मिलान करेंगे.मतदाताओं की पहचान पीठासीन पदाधिकारी द्वारा करने के बाद मतदान करने पर मतदाता रजिस्टर 17 ए पर मतदाता का अंगूठा एवं हस्ताक्षर दोनों लिया जाएगा.साथ ही मतदान समाप्त होने पर पीठासीन पदाधिकारी द्वारा मतदाता रजिस्टर प्रपत्र 17 ए के अंतिम प्रविष्टि के बाद एक लकीर खींचकर संबंधित कार्यों के साथ अपना हस्ताक्षर करेंगे एवं उपस्थित मतदान अभिकर्ता का हस्ताक्षर प्राप्त करेंगे.तथा मतदान समाप्त होने पर सभी उपस्थित मतदान अभिकर्ता को आवश्यक कागजातों को भरने के लिए भी जानकारी दी गई.
बैलेट यूनिट पर रहेगी प्रत्याशियों की तस्वीर और चुनाव चिन्ह
लोकसभा चुनाव को सफल संचालन के लिए डिस्पैच सेंटर पर ईवीएम व वीवीपैट कोषांग द्वारा इंजीनियर्स की देखरेख में ईवीएम व बैलेट यूनिट एवं वीवीपैट मशीन का कमिशनिंग कार्य की जा रही है.जिसमें ईवीएम पर प्रत्याशियों के नाम, चुनाव चिन्ह के साथ फोटो भी अंकित करने एवं मशीन सहीं है या नहीं, बैट्री चार्ज है या नहीं सहित अन्य तकनीकी कारणों का जांच किया जा रहा है.ताकि कोई भी मतदाता चुनाव चिन्ह के साथ प्रत्याशी की तस्वीर देखकर भी मताधिकार का उपयोग कर सकेंगे.मतदाता जब ईवीएम मशीन पर प्रत्याशी के नाम के सामने हरा बटन दबाकर (पी) की आवाज होने के साथ वीवीपैट मशीन के स्क्रीन पर मतदाता द्वारा किए गए मतों का चुनाव चिन्ह देखकर संतुष्ट हो जाएंगे.जिसे देखकर यह पता चलेगा कि जिस व्यक्ति को वोट दिया है.उसे ही वोट दिया है या नहीं.इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा भयमुक्त वातावरण में मतदान को लेकर तैयारियां की जा रही है.ताकि मतदान के दौरान मतदाता अपना मताधिकार का प्रयोग करने में कोई परेशानी न हो.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




