मंदिर परिसर में चोरी करती दरभंगा की महिला गिरफ्तार

पुनौरा थाना क्षेत्र के हलेश्वर स्थान मंदिर परिसर में सोमवार की सुबह एक महिला की पर्स से रुपये निकालने के आरोप में ड्यूटी पर तैनात पुलिस ने एक
सीतामढ़ी. पुनौरा थाना क्षेत्र के हलेश्वर स्थान मंदिर परिसर में सोमवार की सुबह एक महिला की पर्स से रुपये निकालने के आरोप में ड्यूटी पर तैनात पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है. महिला के पास से 5200 रुपये बरामद किया गया. आरोपी महिला की पहचान दरभंगा जिले के लहेरियासराय निवासी मोहन साह की पत्नी अनिता देवी के रूप में की गयी है. थानाध्यक्ष आलोक कुमार यादव ने बताया कि आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. बताया कि सोमवार के कारण मंदिर परिसर में अधिक भीड़ के कारण चोरी की कोशिश की गयी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




