ePaper

स्कार्पियो की ठोकर से बाइक सवार जख्मी

Updated at : 22 Dec 2025 6:52 PM (IST)
विज्ञापन
स्कार्पियो की ठोकर से बाइक सवार जख्मी

भिट्ठा थाना क्षेत्र के नवाही डायवर्सन में एनएच 227 पर सोमवार की शाम तेज रफ्तार स्कार्पियो व नेपाली नंबर बाइक की हुई सीधी टक्कर में बाइक चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया.

विज्ञापन

सुरसंड. भिट्ठा थाना क्षेत्र के नवाही डायवर्सन में एनएच 227 पर सोमवार की शाम तेज रफ्तार स्कार्पियो व नेपाली नंबर बाइक की हुई सीधी टक्कर में बाइक चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जबकि बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गयी. घटना की सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी बाइक सवार को इलाज के लिए सीएचसी भेज दिया. जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ लालू कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल रेफर कर दिया. जख्मी की पहचान नेपाल के महोत्तरी जिले के जलेश्वर थानांतर्गत बथनाहा गांव निवासी विष्णुकांत मिश्र के पुत्र रौशन कुमार के रूप में हुई है. इधर घटना के बाद भाग रहे स्कोर्पियो समेत चालक को भिट्ठा पुलिस ने पीछा कर सुरसंड नगर पंचायत स्थित ऐतिहासिक बूढ़ा पोखर के समीप पकड़ लिया. स्कोर्पियो चालक नानपुर थाना क्षेत्र के भलोहिया गांव निवासी संजय मंडल को हिरासत में ले लिया गया है. पुलिस ने घटना के लिए जिम्मेवार एचआर 70सी 1333 नंबर की स्कोर्पियो व प्रदेश-2-2 5171 नंबर की बाइक को जब्त कर थाने ले गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VINAY PANDEY

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

VINAY PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन