'माताजी! हमसे गलती हुई तो माफ करना': Lock Upp 2 में श्रेया के सामने हाथ जोड़कर गौतमी कपूर ने मांगी माफी, राम कपूर के हरकत पर की बात

Updated:
विज्ञापन
श्रेया के सामने हाथ जोड़कर माफी मांगी गौतमी ने , फोटो इंस्टाग्राम

श्रेया के सामने हाथ जोड़कर माफी मांगी गौतमी ने , फोटो इंस्टाग्राम

'लॉक अप 2' के कंटेस्टेंट राम कपूर पर 'पर्सनल स्पेस' का सम्मान न करने और अनुचित तरीके से किस करने के आरोप के बाद, उनकी पत्नी गौतमी कपूर ने शो में आकर श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर माफी मांगी. जानिए गौतमी ने राम के बचाव में क्या कहा.

विज्ञापन

Shreya Gautami Lock Upp2 : लॉक अप 2 के एक एपिसोड में श्रेया कालरा को कुछ दिन पहले साथी कंटेस्टेंट राम कपूर पर उनकी निजी सीमा का सम्मान न करने और कई बार किस करने का आरोप लगाया था. इसके बाद राम की पत्नी गौतमी कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर राम को डिफेंड किया. उन्होंने कहा कि राम बहुत अच्छे इंसान हैं. अब शो के हालिया एपिसोड में गौतमी कपूर गेस्ट के तौर पर नजर आईं और उन्होंने श्रेया से अनकम्फर्टेबल किस आरोपों के बाद माफी मांगी.

What Gautami Kapoor Said: क्या कहा गौतमी ने? 

एपिसोड के दौरान श्रेया कालरा के बॉयफ्रेंड ऋषभ जायसवाल कुछ देर के लिए शो में आए. उन्होंने श्रेया की तारीफ करते हुए कहा कि वह शो में बहुत अच्छा कर रही हैं और हर कोई उन्हीं की चर्चा कर रहा है.

इसके बाद गौतमी मजाकिया अंदाज में हाथ जोड़कर श्रेया के पास गईं और कहा,

"माताजी, अगर हमसे कोई गलती हुई हो तो माफ कर दीजिए. अगर राम ने आपको किसी भी तरह से अनकम्फर्टेबल महसूस कराया हो, गलत तरीके से छुआ हो या कोई ऐसी हरकत की हो जिससे आपको बुरा लगा हो, तो मैं उनकी तरफ से माफी मांगती हूं. अगर मैं आपको गले लगाऊं, तो आप नाराज नहीं होंगी ना? मैं सभी महिलाओं से भी राम की तरफ से माफी मांगती हूं. मैं उनका बचाव नहीं कर रही हूं, लेकिन उनका स्वभाव ऐसा ही है. हालांकि, वह बहुत अच्छे इंसान हैं.”
">

गौतमी की बात सुनकर श्रेया मुस्कुरा दीं और उन्होंने कहा कि कोई बात नहीं.

">

Lock Upp 2: Shreya Kalra in Finale Week फिनाले वीक में पहुंची श्रेया

एक टास्क के दौरान गौतमी ने श्रेया के सामने दो कार्ड रखे और कहा कि वह उनमें से एक चुने. इसी एक चुनाव पर तय होना था कि कॉम्पिटिशन में श्रेया का आगे का सफर कैसा रहेगा. एक कार्ड उसे सीधे फिनाले वीक में पहुंचा सकता था, जबकि दूसरा उसे मुश्किल और जोखिम भरी स्थिति में डाल सकता था.

">

श्रेया का फैसला बदलने की कोशिश करते हुए गौतमी ने उसे बाईं तरफ का कार्ड चुनने की सलाह दी. जब श्रेया ने इसकी वजह पूछी, तो गौतमी ने कहा कि राम कपूर बाएं हाथ से काम करते हैं. हालांकि, श्रेया को तुरंत लगा कि यह सिर्फ एक सामान्य सलाह नहीं है, बल्कि इसके पीछे कोई मनोवैज्ञानिक चाल भी हो सकती है.

बाद में श्रेया ने 'सिक्योर कार्ड' चुना और सीधे फिनाले में अपनी जगह पक्की कर ली. इसके बाद राम कपूर पर शो से बाहर होने का खतरा बढ़ गया. श्रेया ने कहा कि गौतमी उनके लिए लकी हैं और उनके मन में राम के लिए कोई गलत भावना नहीं है.

Even My Father Doesn't Kiss me That Much: मेरे पिता भी मुझे इतना किस नहीं करते

इससे पहले शो में श्रेया ने एक घटना का जिक्र किया था. उन्होंने कहा था कि राम कपूर, शिवांगी जोशी के चेहरे के काफी करीब आ गए थे. श्रेया ने यह भी बताया कि एक टास्क जीतने और राम को एलिमिनेशन से बचाने के बाद राम ने उनके गाल पर किस किया था, जो उन्हें पसंद नहीं आया. उन्होंने कहा,

"हर किसी को अपनी सीमाओं का ध्यान रखना चाहिए और अगर उन्होंने दोबारा मुझे किस करने की कोशिश की, तो मैं उन्हें साफ कह दूंगी कि मेरे पिता भी मुझे इतना किस नहीं करते, इसलिए ऐसा न करें. मैंने उनके लिए तीन टास्क जीते हैं. उन्हें अपनी सीनियरिटी का सम्मान करना चाहिए. मैं ऐसे सीनियर्स का सम्मान नहीं करती".
">

Gautami Supported Ram and Answered His Troll: गौतमी ने दिया ट्रोल को जवाब और किया राम को सपोर्ट 

गौतमी ने इंस्टाग्राम पर अपने पति राम का समर्थन किया और उन्होंने कहा, "अगर उन्होंने सच में कुछ गलत किया होता, तो शो की शुरुआत में ही बाकी लोग उन्हें रोक देते। उन्हें शो छोड़े हुए करीब 4-5 हफ्ते हो चुके हैं। ऐसे में अब अचानक इस मुद्दे पर इतना विवाद क्यों हो रहा है और लोग इसके बारे में बात क्यों कर रहे हैं? इसकी वजह क्या है?

मुझे सिर्फ इतना लगता है कि उन्होंने गैंग लीडर के रूप में श्रेया का साथ नहीं दिया। शायद उन्हें देना चाहिए था, क्योंकि श्रेया ने उनके लिए हर टास्क पूरी मेहनत से किया और हमेशा उनका साथ निभाया। लेकिन किसी का साथ देना या न देना पूरी तरह उसका अपना फैसला होता है। इसलिए मैं इस मामले पर ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहती।"

 About Lock Upp 2 : लॉक अप: 2 के बारे में

'लॉक अप: 2' को फराह खान और रितेश देशमुख होस्ट कर रहे हैं। एकता कपूर के इस रियलिटी शो में कंटेस्टेंट्स को जेल जैसे माहौल में रहना पड़ता है। उन्हें अलग-अलग टास्क पूरे करने के साथ अपने तीन बड़े राज भी छिपाकर रखने होते हैं। यही राज उनके खेल में आगे बढ़ने के लिए सबसे अहम साबित होते हैं। यह शो फिलहाल नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रहा है.

यह भी पढ़ें : 'मेरे पापा भी मुझे इतना किस नहीं करते...', श्रेया कालरा ने राम कपूर पर लगाया बिना मर्जी Kiss करने का आरोप


विज्ञापन
Asha Kumari

लेखक के बारे में

By Asha Kumari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola