सीतामढ़ी: भारत-नेपाल बॉर्डर पर SSB ने नाकाम किया मानव तस्करी का प्रयास, आरोपी युवक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

सीतामढ़ी: भारत-नेपाल बॉर्डर पर SSB ने नाकाम किया मानव तस्करी का प्रयास, आरोपी युवक गिरफ्तार

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सीतामढ़ी में एसएसबी ने मानव तस्करी के प्रयास को नाकाम किया। नेपाल की नाबालिग लड़की को गुजरात ले जा रहे युवक को गिरफ्तार कर पुलिस को सौंपा गया।

विज्ञापन

SSB Human Trafficking: सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) 51वीं वाहिनी की सीमा चौकी भगवतीपुर की पेट्रोलिंग पार्टी ने भारत-नेपाल सीमा पर मुस्तैदी दिखाते हुए मानव तस्करी के एक प्रयास को नाकाम कर दिया है. बुधवार की सुबह सीमा स्तंभ संख्या 315/2 के पास गश्ती टीम ने एक युवक के साथ एक संदिग्ध नाबालिग लड़की को रोककर पूछताछ की.

विज्ञापन

गुजरात ले जाकर शादी करने की थी योजना 

पूछताछ के दौरान आरोपी युवक की पहचान नेपाल के सर्लाही जिला स्थित चंद्रनगर निवासी दिनेश कुमार महतो के रूप में हुई. वहीं 16 वर्षीया नाबालिग लड़की नेपाल के महोत्तरी जिले की रहने वाली है. लड़की ने पूछताछ में खुलासा किया कि वह परिजनों को बिना बताए युवक के साथ गुजरात जाकर शादी करने जा रही थी.

नेपाल एपीएफ़ और एनजीओ को सौंपा गया

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसएसबी ने तुरंत इसकी सूचना अदिति संस्था (सीतामढ़ी) और आशीष सामाजिक सेवा (नेपाल) को दी.

  • परिजनों के सीमा पर पहुंचने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू की गई.
  • पीड़िता और आरोपी युवक को 9वीं बटालियन एपीएफ रघुनाथपुर (नेपाल) के हवाले कर दिया गया.

एसएसबी की इस त्वरित कार्रवाई से एक नाबालिग लड़की का जीवन सुरक्षित हो सका.

ये भी पढ़ें: सीतामढ़ी: पुनौराधाम और बगही धाम की सुरक्षा की कमान अब बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस के हाथों में


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन