नशीली दवा बेचने वालों की अब खैर नहीं, पुपरी में प्रशासन की टीम ने मेडिकल दुकानों पर मारा छापा
दवा दुकान में जांच करते एसडीओ, ईओ व अन्य
सीतामढ़ी के पुपरी नगर में नशीली दवाओं की बिक्री पर प्रशासन ने ताबड़तोड़ छापेमारी की है. एसडीओ के नेतृत्व में कई दवा दुकानों के लाइसेंस व स्टॉक की जांच की गई. प्रशासन का लक्ष्य बच्चों को नशे से बचाना है.
Sitamarhi News: पुपरी नगर में प्रतिबंधित एवं नशीली दवाओं की बिक्री की शिकायत पर सोमवार को प्रशासन ने विभिन्न दवा दुकानों में सघन छापेमारी की. एसडीओ गौरव कुमार के नेतृत्व में हुई कार्रवाई के दौरान दवा दुकानों के लाइसेंस, दस्तावेज और स्टॉक की बारीकी से जांच की गयी.
छापेमारी टीम में ड्रग्स इंस्पेक्टर राजीव राज, नगर परिषद के ईओ केशव गोयल, बीडीओ परमानंद पंडित और राजस्व अधिकारी श्वेता कुमारी शामिल थीं. टीम ने प्रिंस फार्मा, इंटरनेशनल मेडिकल हॉल समेत पुराना अनुमंडल चौक स्थित कई छोटी दवा दुकानों की जांच की.
प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री की शिकायत पर छापेमारी
एसडीओ गौरव कुमार ने बताया कि प्रशासन को लगातार शिकायत मिल रही थी कि कुछ दवा दुकानों में प्रतिबंधित एवं नशीली दवाओं की बिक्री की जा रही है. शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए नगर क्षेत्र में यह जांच अभियान चलाया गया.
टीम ने दुकानों में उपलब्ध दवाओं, स्टॉक और संबंधित कागजात की जांच की. लाइसेंस और दस्तावेजों का भी उपलब्ध स्टॉक से मिलान किया गया.
दो दुकानों में हुई सघन जांच
एसडीओ ने बताया कि अभियान के दौरान दो दुकानों में विशेष रूप से छापेमारी की गयी. दोनों दुकानों में प्रतिबंधित दवाओं और संबंधित कागजात की सघन जांच की गयी.
ड्रग्स इंस्पेक्टर को जांच पूरी कर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है. रिपोर्ट मिलने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी.
स्कूल बच्चों को नशे से बचाने पर प्रशासन का जोर
एसडीओ ने बताया कि प्रतिबंधित नशीली दवाओं की बिक्री को लेकर प्रशासन को गंभीर शिकायतें मिल रही थीं. उन्होंने कहा कि ऐसी दवाओं की बिक्री का असर बच्चों और युवाओं पर पड़ सकता है.
उन्होंने यह भी बताया कि चाय-पान की छोटी दुकानों पर भी नशीले पदार्थों की बिक्री की सूचना मिल रही थी. प्रशासन का उद्देश्य ऐसी गतिविधियों पर रोक लगाकर बच्चों को नशे की गलत आदतों से बचाना है.
अभिभावकों से बच्चों पर नजर रखने की अपील
एसडीओ गौरव कुमार ने अभिभावकों और समाज के प्रबुद्ध लोगों से बच्चों की गतिविधियों पर विशेष नजर रखने की अपील की. उन्होंने कहा कि बच्चों को नशे से बचाने में परिवार और समाज की भूमिका महत्वपूर्ण है.
उन्होंने लोगों से प्रतिबंधित या नशीली दवाओं की बिक्री की जानकारी मिलने पर प्रशासन को सूचना देने की भी अपील की, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके.
छापेमारी की खबर से दुकानदारों में हड़कंप
दवा दुकानों पर प्रशासन की छापेमारी की खबर फैलते ही प्रतिबंधित और अवैध दवाओं की बिक्री करने वालों में हड़कंप मच गया. प्रशासन की ओर से जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की बात कही गयी है.
फिलहाल ड्रग्स इंस्पेक्टर को जांच रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है. रिपोर्ट के आधार पर ही संबंधित दुकानों के खिलाफ आगे की कार्रवाई स्पष्ट होगी.
ये भी पढ़ें: मां को याद करने का अनोखा तरीका, पुण्यतिथि पर प्रधानाध्यापक ने स्कूल में ही 600 बच्चों को कराया भोज
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए