सीतामढ़ी: जानकी स्टेडियम में 52वीं राज्यस्तरीय जोनल कबड्डी प्रतियोगिता, पूर्वी चंपारण को हराकर सीतामढ़ी बना चैंपियन

Updated:
विज्ञापन

फोटो: सीतामढ़ी की विजेता टीम के खिलाड़ी  | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सीतामढ़ी ने 52वीं राज्यस्तरीय जोनल बालक कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल में पूर्वी चंपारण को हराकर कप पर कब्जा जमाया। जानें पूरी खबर।

विज्ञापन

State Kabaddi Championship: जिला मुख्यालय डुमरा स्थित जानकी स्टेडियम में मंगलवार को 52वीं राज्यस्तरीय जोनल बालक कबड्डी प्रतियोगिता का रोमांचक आयोजन किया गया. फाइनल मुकाबले में मेजबान सीतामढ़ी की टीम ने पूर्वी चंपारण को कड़े मुकाबले में 41-39 के अंतर से पराजित कर कप पर अपना कब्जा जमा लिया. इस जीत के साथ ही दोनों टीमों ने पटना में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई कर लिया है.

विज्ञापन

मैच का रोमांच और सेमीफाइनल का सफर 

प्रतियोगिता के पहले दिन सीतामढ़ी और शिवहर के बीच हुए मैच में सीतामढ़ी ने शिवहर को 43-17 से हराया. वहीं दूसरे मैच में पूर्वी चंपारण ने मधुबनी को 37-20 से मात दी. सेमीफाइनल में पूर्वी चंपारण ने पश्चिमी चंपारण को 40-23 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया था.

पांच जिलों की टीमों ने लिया भाग इस जोनल प्रतियोगिता में कुल पांच जिलों की टीमों ने हिस्सा लिया:

  • सीतामढ़ी
  • पूर्वी चंपारण
  • पश्चिमी चंपारण
  • शिवहर
  • मधुबनी

ग्राउंड पूजन से हुआ प्रतियोगिता का शुभारंभ 

इससे पूर्व प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ डीइओ राघवेंद्र मणि त्रिपाठी, जिला खेल पदाधिकारी मो इस्लाम, जिला कबड्डी संघ के चेयरमैन पंकज कुमार सिंह, उपाध्यक्ष डॉ सुनील सुमन, कोषाध्यक्ष डॉ जूही कुमारी, वीरेंद्र कुमार मिश्र, पीयूष परिमल व एकलव्य कोच मेनका कुमारी ने संयुक्त रूप से ग्राउंड पूजन व नारियल फोड़कर किया. डीइओ ने खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया.

पटना में खेलेंगी दोनों टीमें 

सीतामढ़ी और पूर्वी चंपारण की टीमें अब 4 से 6 अगस्त तक पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, पटना में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में अपनी चुनौती पेश करेंगी.

ये भी पढ़ें: सीतामढ़ी: भारत-नेपाल बॉर्डर पर SSB ने नाकाम किया मानव तस्करी का प्रयास, आरोपी युवक गिरफ्तार



आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन