बंगाल: सोना मामले में टुलु मंडल पर कसा पुलिस का शिकंजा, सिउड़ी स्थित बंगले पर छापेमारी

Updated:
विज्ञापन

टुलु मंडल का घर पर पहंची पुलिस

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बीरभूम में करोड़ों रुपये और 15 किलोग्राम सोना बरामद होने के बाद से फरार चल रहे पत्थर कारोबारी टुलु मंडल पर पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है. पुलिस ने उसके आलीशान बंगले पर छापेमारी कर हड़कंप मचा दिया है. मामले की जांच जारी है.

विज्ञापन

बीरभूम से मुकेश तिवारी की रिपोर्ट

विज्ञापन

बीरभूम में करोड़ों रुपये और 15 किलोग्राम सोना बरामद होने के बाद फरार पत्थर कारोबारी टुलु मंडल पर पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है. गुरुवार सुबह सिउड़ी थाना क्षेत्र के सुभाष पल्ली स्थित टुलु मंडल के आलीशान बंगले पर बीरभूम पुलिस ने छापेमारी की. पुलिस की इस कार्रवाई से पूरे जिले में एक बार फिर हड़कंप मच गया.

पुलिस ने जांच का दायरा और बढ़ा

इससे पहले मोहम्मद बाजार के देउचा बस स्टैंड इलाके में स्थित मीनार मंडल के घर पर करीब 29 घंटे तक चले तलाशी अभियान में पुलिस ने 15 किलोग्राम सोना और लगभग 28.5 करोड़ नकद बरामद किया था. इसके बाद मीनार मंडल को गिरफ्तार कर लिया गया. मामले में नया मोड़ तब आया, जब मीनार मंडल की पत्नी ने दावा किया कि बरामद नकदी और सोना टुलु मंडल का है. इस बयान के बाद पुलिस ने जांच का दायरा और बढ़ा दिया.

क्रशर प्लांट पर भी कार्रवाई

इसी कड़ी में गुरुवार को पुलिस ने सिउड़ी स्थित टुलु मंडल के बंगले की घेराबंदी कर तलाशी शुरू की. वहीं मोहम्मद बाजार के पचामी इलाके में स्थित टुलु मंडल के पत्थर क्रशर प्लांट पर भी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अभियान चलाया और प्लांट को बंद करा दिया.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

टुलु मंडल की तलाश जारी

फिलहाल टुलु मंडल फरार बताया जा रहा है. पुलिस उसकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि नकदी, सोने और पूरे आर्थिक नेटवर्क की गहन जांच जारी है तथा मामले से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है. जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक तस्वीर सामने आएगी.

Also Read: उत्तर बंगाल में पर्यटन को नयी उड़ान, सैंडकफू में बनेंगे पर्यावरण अनुकूल 10 कंटेनर होम


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola