पहले ही प्रयास में GATE पास, सोनबरसा के सुमन बने न्यूक्लियर पावर कॉरपोरेशन में साइंटिफिक ऑफिसर

सुमन की सफलता पर मुंह मीठा कराते माता-पिता
सीतामढ़ी के सोनबरसा प्रखंड के सुमन कुमार झा ने अपने पहले ही प्रयास में GATE परीक्षा पास कर साइंटिफिक ऑफिसर के पद पर चयनित होकर जिले का नाम रोशन किया है। आर्थिक तंगी के बावजूद ट्यूशन पढ़ाकर उन्होंने यह मुकाम हासिल किया।
Sitamarhi News: जिले के सोनबरसा प्रखंड के मड़पा गांव निवासी सुमन कुमार झा ने पहले ही प्रयास में GATE परीक्षा उत्तीर्ण कर साइंटिफिक ऑफिसर (वैज्ञानिक अधिकारी) के पद पर चयनित होकर जिले का नाम रोशन किया है. उनकी इस उपलब्धि से परिवार और पूरे गांव में खुशी का माहौल है.
संघर्ष के बीच हासिल की सफलता
सुमन स्व. मालिक झा (जय श्रीराम बाबा) के पौत्र तथा अधिवक्ता गोविंद कुमार झा एवं आशा देवी के पुत्र हैं. बचपन से मेधावी रहे सुमन चार भाई-बहनों में सबसे छोटे हैं. उनके पिता ने निजी स्कूल और ट्यूशन पढ़ाकर बच्चों की शिक्षा का खर्च उठाया. परिवार की आर्थिक और पारिवारिक चुनौतियों के बीच सुमन ने भी दो-तीन ट्यूशन पढ़ाकर घर की जिम्मेदारियों में सहयोग किया और साथ ही बीटेक की पढ़ाई पूरी की.
पहले प्रयास में GATE में ऑल इंडिया रैंक 471
सुमन ने बीटेक के दौरान ही GATE परीक्षा दी और पहले ही प्रयास में ऑल इंडिया स्तर पर 471वीं रैंक हासिल की. इस उपलब्धि के आधार पर उनका चयन साइंटिफिक ऑफिसर के पद पर हुआ.
कल्पक्कम स्थित केंद्र में किया ज्वाइन
सुमन ने बताया कि सभी औपचारिक प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद उन्होंने देश के प्रमुख न्यूक्लियर पावर कॉरपोरेशन के तमिलनाडु के कल्पक्कम स्थित केंद्र में साइंटिफिक ऑफिसर के रूप में योगदान दे दिया है.
जनप्रतिनिधियों ने दी बधाई
सुमन की सफलता पर सांसद देवेश चंद्र ठाकुर, विधायक अनिल राम, मुखिया हबीबुर्रहमान, आनंद मोहन झा, फणींद्र कुमार झा, रोहित झा, सुभाष झा, प्रेम कुमार वर्मा, पूर्व प्रमुख एवं जिला पार्षद अजय कुमार शाही सहित बड़ी संख्या में लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और उज्ज्वल भविष्य की कामना की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राकेश कुमार राज
राकेश पिछले 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों का व्यापक अनुभव रखते हैं. राकेश क्राइम रिपोर्टिंग के अलावा सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने के लिए जाने जाते हैं. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति और दिलचस्प किस्से-कहानियों में उनकी विशेष रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










