सदर अस्पताल से वेंटिलेटर तोड़कर फरार हुआ हाफ एनकाउंटर का आरोपी, 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड
फेकन कुमार की फाइल तस्वीर
सीतामढ़ी सदर अस्पताल के कैदी वार्ड से वेंटिलेटर तोड़कर फरार हुआ बदमाश फेकन कुमार। लापरवाही बरतने पर पांच पुलिसकर्मी निलंबित, तलाश जारी।
encounter accused escapes: सीतामढ़ी जिले के सदर अस्पताल स्थित कैदी वार्ड में इलाज के लिए भर्ती शातिर बदमाश फेकन कुमार सोमवार की दरमियानी रात बाथरूम का वेंटिलेटर तोड़कर फरार हो गया था. जिसके बाद पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज और प्रारंभिक जांच में पुष्टि हुई है कि कैदी वेंटिलेटर के रास्ते पुलिस को चकमा देकर भागा.
सुरक्षा में भारी चूक, एसपी ने लिया कड़ा एक्शन
मामले में बड़ी लापरवाही सामने आने के बाद एसपी अमित रंजन ने कैदी वार्ड की सुरक्षा में तैनात सभी पांच पुलिसकर्मियों (गृहरक्षकों समेत) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. इस घटना को लेकर नगर थाने में कांड संख्या 519/26 दर्ज किया गया है.
हाफ एनकाउंटर में लगी थी गोली, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी
फरार कैदी फेकन कुमार परसौनी थाना क्षेत्र के परशुरामपुर गांव का निवासी है और रीगा थाना कांड संख्या 274/26 का अभियुक्त है. 3 जुलाई को पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ (हाफ एनकाउंटर) में उसके पैर में गोली लगी थी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए कैदी वार्ड में भर्ती कराया गया था. एसपी के निर्देश पर उसकी गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित कर संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए