सुरसंड: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मना व्यास पूर्णिमा, आचार्यों का हुआ सम्मान

सुरसंड: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मना व्यास पूर्णिमा, आचार्यों का हुआ सम्मान
सुरसंड के सरस्वती शिशु मंदिर में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें गुरु-शिष्य परंपरा पर चर्चा और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं।
Surasand Guru Purnima: सुरसंड स्थित श्री रविंद्र तिवारी सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर में बुधवार को व्यास पूर्णिमा (गुरु पूर्णिमा) का पर्व अत्यंत श्रद्धा और सांस्कृतिक उल्लास के साथ मनाया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के अध्यक्ष सह पूर्व नपं अध्यक्ष ओम प्रकाश उर्फ राजू झा, सचिव सीताराम राय और प्रधानाचार्य अमरेश चौबे ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया.
भैया-बहनों ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम
समारोह में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने गुरु-शिष्य परंपरा पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं:
- भैया-बहनों द्वारा महर्षि वेदव्यास की प्रतिमा पर पुष्पार्चन कर नमन किया गया.
- विद्यार्थियों ने गुरु-शिष्य परंपरा को जीवंत करते हुए आकर्षक गीत और नृत्य प्रस्तुत किए.
- आचार्य महेश कुमार पूर्वे और सचिव सीताराम राय ने भैया-बहनों को गुरु पूर्णिमा के महत्व और सनातन परंपरा के बारे में विस्तार से बताया.
आचार्यों को अंग वस्त्र प्रदान कर किया गया सम्मानित
अध्यक्ष ओम प्रकाश उर्फ राजू झा ने कहा कि द्वापर युग की गुरु पूर्णिमा की झलक आज विद्यालय में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है.
- प्रधानाचार्य अमरेश सिंह चौबे ने बौद्धिक विचार रखे और सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया.
- अध्यक्ष और सचिव द्वारा विद्यालय के आचार्य बंधु-भगिनियों को अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया.
इस अवसर पर कल्पना कुमारी, अवधेश कुमार सिंह, डॉ.अनिल कुमार और राजाराम प्रसाद समेत सभी आचार्य और कर्मी उपस्थित थे.
ये भी पढ़ें: सुरसंड: इंडो-नेपाल बॉर्डर पर 240 बोतल देसी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, एसएसबी ने भिट्ठा थाना को सौंपा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By विजय नारायण मिश्र
विजय वर्ष 1990 से यानी पिछले साढ़े तीन दशकों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उनके पास प्रिंट पत्रकारिता का एक लंबा और समृद्ध अनुभव है. वे प्रशासनिक व क्षेत्रीय मुद्दों के साथ-साथ ब्यूरो स्तर की खबरों के प्रबंधन और गहन रिपोर्टिंग में विशेष महारत रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










